रायपुर

Gangster Aman Sahu: गैंगस्टर अमन साहू पर दर्ज है 100 केस, खुद को बताता है बिश्नोई गैंग का खास, रायपुर में चलाई थी गोली

Gangster Aman Sahu: छत्तीसगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर अमन साहू को गिरफ्तार कर झारखंड से रायपुर लेकर आई। अमन खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास बताता है।

रायपुरOct 18, 2024 / 01:04 pm

Love Sonkar

Gangster Aman Sahu: छत्तीसगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर अमन साहू को गिरफ्तार कर झारखंड से रायपुर लेकर आई। अमन खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास बताता है। गैंगस्टर के साथ उसकी महिला सहयोगी पम्मी भी शामिल है। बता दे कि अमन साहू पर रायपुर के एक बड़े बिल्डर को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इसमें हमले में भी अमन साहू का नाम सामने आया था। 30 से ज्यादा जवानों अमन को झारखंड के गिरिडीह जेल से रायपुर लाई थी।
यह भी पढ़ें: लॉरेंस-बिश्नोई का करीबी अमन साव 5 दिन रिमांड पर, कड़ी सुरक्षा में लाया गया रायपुर, पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

आपको बता दे कि 13 जुलाई को रायपुर के तेलीबांधा इलाके की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी पर फायरिंग की गई थी। एक गोली कार के शीशे में लगी थी। पुलिस की जांच में इस हमले के तार गैंगस्टर अमन साहू से जुड़े थे। अमन साहू झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर है। उस पर कई मामले दर्ज हैं।

सलमान खान को मिली धमकी

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी की ओर से फिर से धमकी मिली है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के नाम का धमकी भरा मैसेज आया है। मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है। मुंबई के ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें अभिनेता सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है।
इसको हल्के में ना लें, वरना सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा’। ये धमकी सलमान खान को ऐसे में मिली है, जब पहले ही माहौल बेहद गरम है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बाबा के मर्डर के बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ाया भी गया है। इस धमकी की मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसीयों ने जांच शुरू कर दी है |

जाने कौन है गैंगस्टर अमन साहू

गैंगस्टर अमन साहू रांची के छोटे से गांव मतबे का रहने वाला है। झारखंड में उसके ऊपर 100 मामले दर्ज हैं। अमन साहू हार्डकोर माओवादी भी रहा है। बताते हैं कि 2013 में अमन ने अपना गैंग बनाया था। करीब ढाई साल पहले कोरबा में अमन साहू गैग के सदस्यों ने बरबरीक ग्रुप पर फायरिंग की थी। शहर के शंकर नगर इलाके में कंपनी के पार्टनर के घर के बाहर गोली चलाकर धमकी दी गई थी।
आरोप है कि अमन साहू ने अपने कुछ शूटर रायपुर भेजे थे। उसकी हिट लिस्ट में शहर के कई कारोबारियों के नाम होने का भी दावा किया जाता है। इसके बाद रायपुर पुलिस ने इस गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
13 जुलाई को रायपुर शहर के तेलीबांधा इलाके में एक बिल्डर के दफ्तर पर फायरिंग की गई थी। इस हमले का आरोप भी अमन साहू गैंग पर ही है। बताया जाता है कि गैंगेस्टर अमन साहू का फेसबुक अकाउंट अमन सिंह नाम का शख्स कनाडा से ऑपरेट करता है। वहीं एक अकाउंट मलेशिया से सुनील राणा नाम का शख्स देखते है।
अमन साहू खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताता है। कहा जाता है कि अमन लॉरेंस बिश्नोई को गुर्गै सप्लाई किया करता था, तो वहीं उसे बदले में हाईटेक हथियार मिलते थे। अमन साहू के महंगे कपड़ों का भी शौक है। माना जा रहा है कि अमन साहू से पूछताछ के बाद और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Raipur / Gangster Aman Sahu: गैंगस्टर अमन साहू पर दर्ज है 100 केस, खुद को बताता है बिश्नोई गैंग का खास, रायपुर में चलाई थी गोली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.