यह भी पढ़ें
Chakradhar Samaroh 2024: पद्मश्री हेमा मालिनी ने दी ‘राधा रासबिहारी नृत्य नाटिका’ की प्रस्तुति, लोगों का जीता दिल, देखें Photos
39th Chakradhar Samahro: तालियों की गड़गड़ाहट से हुई उत्सव की शुरुवात
वहीं कलाकार का उत्साह वर्धन तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया गया। चक्रधर समारोह की दूसरी प्रस्तुति रायगढ़ की कथक नृत्यांगना जया दीवान की रही। जया दीवान अद्भुत नृत्य प्रस्तुति दी। जया दीवान ने अपनी प्रस्तुति में पारंपरिक कथक के साथ-साथ आधुनिक शैलियों का समावेश करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी नृत्य कला में शुद्ध तकनीकी कौशल के साथ भाव और अभिव्यक्ति का भी अनोखा मिश्रण देखने को मिला। इसके अलावा शैंकी सिंह, धरित्री सिंह चौहान ने भी कथक की प्रस्तुती दी। वहीं त्रिधारा ग्रुप ने ओडिशी में समा बांधा। साथ ही जीतू शंकर ने फ्यूजन की प्रस्तुति दी जिसकी काफी सराहना की गई। चक्रधर समारोह की तीसरी संध्या नृत्य के नाम रहा। जया दीवान, धरित्री सिंह चौहान व शैंकी सिंह ने जहां कथक की प्रस्तुति देते हुए दर्शकों की वाहवाही लूटी। वहीं शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति देते हुए राम प्रसाद सारथी ने शाबाशी बटोरी। वहीं त्रिधारा ग्रुप की गजेंद्र पंडा व आर्या नंदे ने ओडिशी नृत्य की प्रस्तुति देते हुए दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।