रायगढ़

Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, फिर दूसरी से किया निकाह, जानें मामला…

Crime News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक ने महिला से दुष्कर्म कर दूसरी महिला से शादी कर ली।

रायगढ़Oct 17, 2024 / 03:04 pm

Laxmi Vishwakarma

Crime News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। यह कार्रवाई कोतरा रोड पुलिस ने की है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को कोतरा रोड थाना क्षेत्र की एक महिला ने अंकित कुमार के खिलाफ शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया।

Crime News: शादी का झांसा देकर युवक ने की रिश्ते की शुरूआत

महिला का आरोप है कि अंकित कुमार से उसकी जान-पहचान वर्ष 2023 से हुई थी, जब वह जिंदल कंपनी में गार्ड के रूप में काम कर रहा था। अंकित ने उसे शादी का झांसा देकर सितंबर 2023 से उसके साथ रिश्ते में रहने की शुरुआत की।
कुछ समय बाद अंकित का ट्रांसफर तमनार हो गया, लेकिन वह फिर भी महिला के किराए के घर में आता-जाता रहा। सितंबर 2024 में अंकित ने महिला को स्पष्ट रूप से शादी से इनकार कर दिया और बताया कि वह किसी दूसरी महिला से शादी कर लिया है। इसके बाद वह पीड़िता से दूरी बनाने लगा।
यह भी पढ़ें

CG Crime News: 40 वर्षीय महिला के साथ ऐसा कांड कर फरार हुआ शख्स, जांच में जुटी पुलिस…

शादी का प्रलोभन देकर बनाया शारीरिक संबंध

Crime News: महिला द्वारा आरोपी के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी अंकित कुमार को एफआईआर की जानकारी मिलने पर वह छिपने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने मुखबिरों की मदद से उसे सक्ती जिले के आरकेएम प्लांट डभरा में गिरफ्तार कर लिया।
अंकित कुमार पिता राजेश साव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बरकाकाना थाना पतरात जिला रामगढ़ झारखंड को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उसकी गिरतारी में उप निरीक्षक कुसुम केवर्त, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक चंद्रेश पांडे, और महिला आरक्षक श्यामा सिदार की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को गिरतार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Hindi News / Raigarh / Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, फिर दूसरी से किया निकाह, जानें मामला…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.