रायगढ़

CG News: आग का गोला बनी रसोई.. खाना बना रही लड़की जिंदा जली, दर्दनाक मौत देख सदमे में परिवार

CG News: जांजगीर चंपा के पामगढ़ अपने घर में चूल्हे में खाना बनाते वक्त किशोरी आग से 100 फीसदी झुलस गई। उसे गंभीर अवस्था में पामगढ़ के सामुदायिक भवन में भर्ती कराया गया।

रायगढ़Oct 20, 2024 / 05:12 pm

Shradha Jaiswal

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चंपा के पामगढ़ अपने घर में चूल्हे में खाना बनाते वक्त किशोरी आग से 100 फीसदी झुलस गई। उसे गंभीर अवस्था में पामगढ़ के सामुदायिक भवन में भर्ती कराया गया। जहां किशोरी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम की है।
यह भी पढ़ें

Raigarh News: ऐसा क्या हुआ… 11वीं छात्रा ने आधी रात फांसी लगाकर दे दी जान, सदमे में परिवार

CG News: किशोरी 100 फीसदी झुलस गई

CG News: पामगढ़ पुलिस के अनुसार शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम खरगहनी निवासी शीतल केंवट पिता श्याम लाल केवट 17 शनिवार को अपने घर के अंदर सीढ़ी के नीचे बने चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी चूल्हे की आग उसके कपड़े में पड़ गया। आग को बुझाने वह अपने स्तर से प्रयास की, लेकिन आग बुझने के बजाए बढ़ते गया और किशोरी 100 फीसदी झुलस गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
CG News: डायल 108 की टीम उसके घर पहुंचकर उसे गंभीर अवस्था में पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पामगढ़ पुलिस ने घटना की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

घर में और भी सदस्य थे पर बेबस

घटना के समय किशोरी के घर पर एक बहन थी। लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से वह बिस्तर में थी। दूसरी बहन बाड़ी साइड ब्रश कर रही थी और उसका छोटा भाई जो दिव्यांग है घर में ही कुछ काम कर रहा था। वहीं किशोरी के माता पिता सिलतरा में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। घटना के बाद उसके परिजन पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और किशोरी की असमय निधन से उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Raigarh / CG News: आग का गोला बनी रसोई.. खाना बना रही लड़की जिंदा जली, दर्दनाक मौत देख सदमे में परिवार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.