bell-icon-header
रायगढ़

CG Gang Rape Case: रक्षाबंधन के दिन आदिवासी महिला से गैंगरेप, पहले 10 से ज्यादा युवकों ने बनाया बंधक फिर…बारी-बारी से नोंचा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आदिवासी महिला से गैंगरेप किया गया। इस वारदात में एक दर्जन से अधिक आरोपी शामिल है। बताया जा रहा है कि महिला को कई घंटों तक बंधक बनाया फिर….

रायगढ़Aug 21, 2024 / 04:18 pm

Khyati Parihar

CG Gang Rape Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आदिवासी महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। बताया जा रहा अब तक करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें कुछ आरोपी नाबालिग भी बताए जा रहे हैं। बतया जा रहा है कि आरोपियों में महिला का एक दोस्त और उसके 10 साथी शामिल हैं।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव में रक्षाबंधन की शाम रायगढ़ जाने निकली 27 वर्षीय महिला को कुछ युवकों के द्वारा बलपूर्वक उठाकर तालाब की ओर ले गए और सामुहिक दुष्कर्म किया। इस घटना में एक दर्जन से भी अधिक युवकों के द्वारा अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना जानकारी दी। इसके बाद दूसरे दिन मंगलवार को पीड़िता व परिजन पुसौर थाना पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें

CG Rape Case: कोलकाता कांड की तरह छत्तीसगढ़ में वारदात, झाड़ियों में मिली महिला की लाश, आरोपी ने प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ियां फिर…

अभी तक पुलिस ने कसाईपाली, घुटकूपाली और सोडकेला के कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुसौर थाना प्रभारी रोहित बंजारे का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

CG Gang Rape Case: वारदात में महिला का दोस्त शामिल

इस हैवानियत में महिला का दोस्त भी शमिल है। महिला उसी के साथ लौट रही थी। इसी दौरान सूनसान जगह बलपूर्वक ले जाकर उसने पहले रेप किया। इस दौरान आरोपी युवक के साथी भी पहुंच गए और उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले।

Hindi News / Raigarh / CG Gang Rape Case: रक्षाबंधन के दिन आदिवासी महिला से गैंगरेप, पहले 10 से ज्यादा युवकों ने बनाया बंधक फिर…बारी-बारी से नोंचा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.