पुणे

पुणे में कोयता गैंग की दहशत खत्म, भरे बाजार पुलिस ने आरोपियों की निकाली बारात, देखें वीडियो

Pune Koyta Gang Viral Video: पुणे शहर में कोयता गैंग की दहशत ख़त्म करने के लिए पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया है। बुधवार की रात शहर के आंबेगाव में सिंहगड लॉ कॉलेज परिसर में दो लोगों ने कोयता लेकर खूब आतंक मचाया था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुणेJan 02, 2023 / 08:29 pm

Dinesh Dubey

पुणे एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बुजुर्ग महिला के खिलाफ FIR दर्ज

Maharashtra Pune News: महाराष्ट्र के पुणे शहर में कोयता गैंग की दहशत ख़त्म करने के लिए पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया है। दरअसल बुधवार (28 दिसंबर) की रात शहर के आंबेगाव में सिंहगड लॉ कॉलेज परिसर में दो लोगों ने कोयता लेकर खूब आतंक मचाया था। आरोपियों ने वाहनों समेत आसपास के लोगों और दुकानों पर कोयता से वॉर किया था। इस वारदात में एक शख्स घायल हुआ था। हालांकि भारती विद्यापीठ पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले के मुख्य आरोपी करण दलवी को पुणे पुलिस ने बीड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिंहगड लॉ कॉलेज परिसर में कोयता लेकर दहशत फ़ैलाने वाले दोनों बदमाशों की परेड निकलवाई। इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग भी एकत्र हुए।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र: नागपुर में पिता बना हैवान, 2 दिन के बच्चे को जमीन पर पटका

अचानक हुई इस घटना से नागरिक डर गए और इधर-उधर भागने लगे थे। गश्त पर निकले सिंहगड पुलिस के दो पुलिसकर्मियों ने पीछा कर एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोप है की सिंहगड लॉ कॉलेज परिसर में दोनों युवकों ने अपने गैंग का आतंक फ़ैलाने के मकसद से घटना को अंजाम दिया था। अब उसी जगह पर पुलिस ने दोनों को हथकड़ी लगाकर घुमाया।
बताया जा रहा है कि सिंहगड रोड थाने के पुलिसकर्मियों ने दोनों में से एक आरोपी को उसी दिन दबोच लिया था, जबकि करण दलवी मौके से फरार हो गया था।

आरोपियों ने जमकर मचाया था उत्पात-

https://twitter.com/k_pundir/status/1609143233980010498?ref_src=twsrc%5Etfw
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार करण और उसका नाबालिग साथी कोयता लेकर रात करीब 10 बजे आंबेगाव इलाके के खाऊ गली में घूम रहे थे। उन्होंने पहले सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों पर कोयते से वॉर किया। इसके बाद वह खाने के स्टॉल और फिर एक होटल में घुसकर एक ग्राहक पर हमला कर दिया। फिर दोनों ने सड़क पर पैदल जा रहे एक छात्र पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों ने बाजार में तोड़फोड़ की।

पुणे शहर में ‘कोयता गैंग’ की परेड!

Hindi News / Pune / पुणे में कोयता गैंग की दहशत खत्म, भरे बाजार पुलिस ने आरोपियों की निकाली बारात, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.