bell-icon-header
प्रयागराज

Monsoon Forecast: मानसून को लेकर मौसम विभाग की स्‍पष्ट भविष्यवाणी, यूपी में मूसलाधार बारिश के साथ इस दिन पहुंचेगा मानसून

Monsoon Forecast: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने मानसून को स्पष्ट भविष्यवाणी की है। इसके अनुसार इस बार मूसलाधार बारिश के साथ मानसून प्रवेश करेगा और अगले 48 घंटों में कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है।

प्रयागराजMay 31, 2023 / 05:59 pm

Vishnu Bajpai

Monsoon Forecast

Monsoon Forecast: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने मानसून को स्पष्ट भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में इस बार मूसलाधार बारिश के साथ मानसून प्रवेश कर सकता है। इसी के साथ अगले 24 घंटों में कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।
आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यानी तेज आंधी आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

मौसम विभाग ने जारी किया प्री मानसून का अलर्ट, 35 जिलों में आज से अगले 60 घंटों तक झमाझम बारिश का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। हालांकि प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। कानपुर, बरेली, आगरा, प्रयाग और मेरठ मंडल में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
2023 में उत्तर प्रदेश में मानसून कब आएगा?
मौसम विज्ञान विभाग उत्तर प्रदेश के मुताबिक इस वर्ष प्रदेश में मानसून 4-5 दिनों लेट हो सकता है। इस वर्ष मानसून 15-16 जून के बीच पहुंचने की संभावना है। आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ ही 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गरज और चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

यूपी में 100 की रफ्तार से आ रहे तीन पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

Hindi News / Prayagraj / Monsoon Forecast: मानसून को लेकर मौसम विभाग की स्‍पष्ट भविष्यवाणी, यूपी में मूसलाधार बारिश के साथ इस दिन पहुंचेगा मानसून

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.