प्रयागराज

Uttar Pradesh By-Polls: उपचुनाव से पहले केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, सभी सीटों पर जीत का किया दावा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य में होने वाले उपचुनाव में सभी नौ सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फूलपुर में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की जीत होगी।

प्रयागराजOct 26, 2024 / 06:48 am

Prateek Pandey

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और कांग्रेस के बीच की स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन टूट चुका है। जो भी सपा और कांग्रेस के साथ जाता है, वह डूब जाता है।

उपचुनाव में सपा का सूपड़ा साफ: केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अब न तो कोई सपा के साथ जाना चाहता है और न ही कांग्रेस के साथ रहना चाहता है। लोग अब भाजपा के साथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में सपा का सूपड़ा साफ होगा।

हरियाणा की तरह आएंगे नतीजे

केशव प्रसाद मौर्य ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा को जीत मिलने का दावा किया और कहा कि जिस तरह से हरियाणा में तीसरी बार कमल खिला है, उसी तरह 2027 में यूपी में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव से 2027 के विधानसभा चुनाव की शुरुआत यूपी में हो रही है, जिसमें भाजपा के उम्मीदवार निश्चित रूप से जीतेंगे। यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
यह भी पढ़ें

दिवाली पर नहीं कटेगी बिजली, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया आदेश, 28 अक्टूबर से मिलेगा लाभ

यूपी में बहुमत दोहराने का किया वादा

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के साथ पार्टी का विजय रथ आगे बढ़ चुका है। मुझे विश्वास है कि यह विजय यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत को दोहराने की मजबूत नींव बनेगा। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी हो या विपक्षी दलों का गठबंधन, कांग्रेस मुक्त भारत और सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने को जनता ठान चुकी है। सपा की साइकिल का प्रस्थान सैफई के लिए हो चुका है। 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को परिणाम आएंगे।

संबंधित विषय:

Hindi News / Prayagraj / Uttar Pradesh By-Polls: उपचुनाव से पहले केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, सभी सीटों पर जीत का किया दावा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.