scriptUP Rain: 24 घंटे में आ जाएगा मानसून, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी | up monsoon: Monsoon will arrive in 24 hours, heavy rainfall predicted in many districts, know the complete weather condition | Patrika News
प्रयागराज

UP Rain: 24 घंटे में आ जाएगा मानसून, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी

UP Weather News: लंबे समय से भयानक गर्मी झेलने के बाद अब लोगों को मानसूनी बारिश का इंतजार है। हालाकि मौसम विभाग ने बता दिया है कि यूपी में बारिश कब से शुरू हो जाएगी।

प्रयागराजJun 25, 2024 / 10:25 pm

Krishna Rai

up rain 2024
UP Monsoon 2024: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज काफी बदल दिया है। जिससे भयानक गर्मी से काफी राहत मिल गई है। हालांकि लोगों को अभी भी मॉनसून में होने वाली भारी बारिश का का इंतजार है। खासकर प्रदेश के उन किसानों की टेंशन ज्यादा बढ़ी है, जिन्हें धान की खेती करनी है। मानसून की झमाझम बारिश के बगैर धान की खेती कर पाना बहुत ही मुश्किल काम होता है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून की रफ्तार को लेकर यूपी के लिए नया अपडेट जारी किया है।
दक्षिणी-पश्चिमी मॉनूसन का यूपी के लिए अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में 11 जून को पहुंच गया था, और कई दिनों तक ठहरा रहा, लेकिन रविवार को दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून आगे बढ़ गया है। आईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में बताया है कि, दक्षिण-पश्चिमी मानसून अरब सागर, गुजरात राज्य के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र के शेष हिस्से, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्से, ओडिशा के शेष हिस्से और झारखंड के कुछ हिस्से में आगे बढ़ गया है। इसके बाद वह सीधे यूपी में प्रवेश करेगा और इस मानसून के आते ही उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया सटीक अनुमान
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मानसून आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल हैं। 25 जून से ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 25 जून के बाद किसी भी समय पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती हे। मौसम केंद्र की जानकारी के अनुसार देवरिया, गोरखपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, आजमगढ़, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिध्दार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, अंबेडकर नगर सहित आसपास के जिलों में हेवी रैन का अलर्ट है।

Hindi News / Prayagraj / UP Rain: 24 घंटे में आ जाएगा मानसून, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी

ट्रेंडिंग वीडियो