scriptPublic holidays: खुशखबरी! 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 4 दिन का रहेगा सार्वजनिक अवकाश ? स्कूल, दफ्तर सब बैंक रहेंगे बंद | Public holidays: Good news! There will be a 4-day public holiday from 31 October to 3 November? Schools, offices and banks will remain closed | Patrika News
प्रयागराज

Public holidays: खुशखबरी! 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 4 दिन का रहेगा सार्वजनिक अवकाश ? स्कूल, दफ्तर सब बैंक रहेंगे बंद

Public holidays on diwali: दीपावली का त्योहार सभी के लिए बड़ी खुशियां लेकर आ रहा है। दीवाली पर मिलने वाली बड़ी से छुट्टी बच्चों से लेकर सरकारी और निजी संस्थानों में काम करने वाले लोगों की मौज रहेगी। आइए जानते हैं चार दिन की छुट्टी का पूरा विवरण।

प्रयागराजOct 28, 2024 / 06:57 am

Krishna Rai

Public holidays: इस साल दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पहले इसको लेकर भी असमंजस की स्थिति थी, लेकिन अब इसे भी स्पष्ट कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में दीपावली को लेकर योगी सरकार ने 31 अक्टूबर को सरकारी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। दीपावली के दौरान अभी तक 31 अक्टूबर के अलावा 2, 3 नवंबर को सर्वजनिक अवकाश किया गया है। अभी लोग इस इंतजार में हैं कि 1 नवंबर को भी अवकाश मिल जाता तो लगातार चार दिन की छुट्टी हो जाती। हालांकि अभी इसमें फेर बदल भी हो सकता है। यूपी के अलावा अन्य कई राज्यों में चार दिन की छुट्टी घोषित भी हो चुकी है। यूपी में भी उम्मीद है कि प्रदेश सरकार अभी छुट्टियों में बदलाव करते हुए इसे बढ़ा सकती है।
Public holidays
स्कूलों में चार दिन की छुट्टी
Public holidays: दीपावली के मद्देनजर प्रदेश भर में लंबी छुट्टी की गई है। 31 अक्टूबर से लेकर 3नवंबर तक सभी स्कूल कालेज बंद रहेंगे। चार दिन बच्चों की पूरी मौज रहेगी। सभी को भरपूर दीवाली मानाने का मौका मिला है।
कब मनाई जाएगी दीवाली
Public holidays: इस बार 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। जिसका कारण है कि अमावस्या 31 अक्टूबर दोपहर 2.40 बजे से लग रही है, जबकि एक नवंबर की दोपहर तक ये खत्म हो जाएगी। शास्त्रों के अनुसार एक नवंबर की रात अमावस्या की तिथि नहीं है। इसलिए दीवाली त्योहार 31 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।

Hindi News / Prayagraj / Public holidays: खुशखबरी! 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 4 दिन का रहेगा सार्वजनिक अवकाश ? स्कूल, दफ्तर सब बैंक रहेंगे बंद

ट्रेंडिंग वीडियो