दरअसल, सोमवार को अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से प्रदेश के सभी डीएम और कोषागारों को आदेश जारी कर कहा गया था कि कर्मचारियों का वेतन दीपावली से पहले जारी कर दिया जाए। उनके इस शासनादेश में दीपावली के अवकाश को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई थी।
31 को है दीवाली की छुट्टी Public Holiday: शासन की ओर से जारी शासनादेश में दीपावली का अवकाश 31 अक्टूबर 2024 घोषित किया गया है। वहीं, गोवर्धन पूजा के लिए दो नवंबर का अवकाश घोषित है। इसके अलावा भाईदूज और चित्रगुप्त जयंती के लिए 3 नवंबर की तिथि घोषित की गई है।
1 नवंबर को कोई अवकाश नहीं
शासन की ओर से जारी इस शासनदेश में 1 नवंबर को कोई भी अवकाश घोषित नहीं किया गया है। इस शासनादेश में सिर्फ 3 दिन की ही सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में एक नवंबर यानी शुक्रवार का दिन सरकारी कार्यदिवस माना जाएगा। हालांकि इसे लेकर सरकार की ओर से अभी फेरबदल किया जा सकता है। फिलहाल सरकार की ओर से जारी शासनादेश में कर्मचारियों के लिए छुट्टी के लिए तीन दिन ही आवंटित किए गए हैं।