प्रयागराज

Public Holiday: 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर

Public Holiday: 31 मार्च को प्रदेशभर के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। आइए जानें, इसके पीछे की वजह क्या है।

less than 1 minute read

Public Holiday: मार्च का महीना उत्सव, उमंग और त्योहारों का महीना होता है। यह समय हर किसी के लिए खास और यादगार होता है, क्योंकि इस महीने में विभिन्न त्योहारों की धूम मचती है। होली का त्योहार समाप्त हो चुका है और अब लोग धीरे-धीरे अपने कामकाजी जीवन की ओर लौटने लगे हैं। बच्चे भी अब अपने स्कूलों की तरफ वापस लौट रहे हैं। इस बीच, इस महीने में छुट्टी मिलने वाली है। इस दौरान सारे स्कूल कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

लगातार 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज

31 मार्च को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सरकारी दफ्तरों, बैंकों और स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। 31 मार्च को मुस्लिम धर्म का प्रमुख त्योहार ईद-उल-फितर मनाया जाएगा, जो एक खास अवसर है और इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल,कॉलेज और सरकारी दफ्तर

क्यों मनाते हैं ईद-उल-फितर? 

रमजान का महीना इस्लामिक कैलेंडर का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण महीना होता है, जिसमें मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं। रमजान के बाद आने वाला महीना शव्वाल होता है, जो हिजरी कैलेंडर का दसवां महीना है। शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाया जाने वाला त्योहार ईद-उल-फितर इस्लामिक कैलेंडर के सबसे बड़े और खुशी के त्योहारों में से एक है। रमजान के महीने के कठिन उपवासों के बाद, ईद के दिन मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं और अपने परिवार, दोस्तों और समाज के साथ मिलकर खुशी मनाते हैं।

Updated on:
18 Mar 2025 12:25 am
Published on:
15 Mar 2025 09:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर