प्रयागराज

बादलों ने बढ़ाया तापमान, कोहरा बढ़ा सकता है मुसीबत, अगले चार दिनों तक कुछ ऐसा रहेगा मौसम

दिनभर चली बादलों की घेराबंदी से शनिवार को तापमान थोड़ा बढ़ा। जिससे लोगों को राहत मिली, लेकिन शाम होते ही कोहरे ने मुसीबत बढ़ा दी।

प्रयागराजDec 24, 2023 / 07:06 am

Krishna Rai

प्रयागराज: दिनभर बादलों की आवाजाही के कारण शनिवार को प्रयागराज का तापमान लगभग दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। हांलाकि दिन में राहत के बार शाम से कोहरे ने लोगों को हैरान किया। अनुमान है कि गलन में कमी जरूर रहेगी, लेकिन इन दिनों में कोहरे से समस्या हो सकती है, क्योंकि मौसम जानकारों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा पड़ सकता है। माना जा रहा है कि अगले चार पांच दिन तक कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी।
एक्यूआई बढऩे के भी आसार
भले ही बादलों के कारण तापमान में गिरावट न आए, लेकिन कोहरे और धुंध परेशासन करेगें। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रयागराज के सिविल लाइन में एक्यूआई 190 दर्ज किया गया। अनुमान लगाया गया है कि धुंध के वजह से एक्यूआई अभी और बढ़ेगा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना क रना पड़ सकता है।

Hindi News / Prayagraj / बादलों ने बढ़ाया तापमान, कोहरा बढ़ा सकता है मुसीबत, अगले चार दिनों तक कुछ ऐसा रहेगा मौसम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.