scriptराज्यसभा पहुंचे पर्रिकर ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज, कहा – गोवा का मुख्यमंत्री बनाने के लिए शुक्रिया | manohar parrikar warp on digvijay singh says thanks to him for goa chief minister | Patrika News
71 Years 71 Stories

राज्यसभा पहुंचे पर्रिकर ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज, कहा – गोवा का मुख्यमंत्री बनाने के लिए शुक्रिया

दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा के आचरण पर चर्चा करने के लिए एक ठोस प्रस्ताव दिया है, जो दो सप्ताह से लंबित है।

प्रतापगढ़Mar 31, 2017 / 05:54 pm

पुनीत कुमार

manohar parrikar

manohar parrikar

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए उन्हें धन्यवाद दिया, क्योंकि कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद राज्य में बहुमत हासिल करने में असफल रही। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान पहुंचे मनोहर पर्रिकर ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों को धन्यवाद दिया।

READ : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का खुलासा, स्टंप घोंपकर कोहली को मारने का था इरादा

राज्यसभा में पर्रिकर ने जैसे ही बोलना शुरू किया, कांग्रेस नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन इसी दौरान पर्रिकर ने दिग्विजय सिंह ने विशेष तौर पर धन्यवाद दिया। पर्रिकर ने कहा कि, मैं रक्षामंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आपके सहयोग के लिए सदन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को धन्यवाद देता हूं और मैं गोवा आने के लिए उन्हें आमंत्रित करता हूं। वह जब भी चाहें, गोवा आएं।

READ : मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोपों की ‘सच्चाई’ हुई सार्वजनिक, जारी हुई 5 हज़ार से ज़्यादा पन्नों वाली जांच रिपोर्ट

कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के बीच उन्होंने कहा कि, माननीय सदस्य दिग्विजय सिंह के लिए मेरा विशेष धन्यवाद, जो गोवा में थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया, जिस कारण मैंने सरकार बना ली। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा के आचरण पर चर्चा करने के लिए एक ठोस प्रस्ताव दिया है, जो दो सप्ताह से लंबित है।

Hindi News / 71 Years 71 Stories / राज्यसभा पहुंचे पर्रिकर ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज, कहा – गोवा का मुख्यमंत्री बनाने के लिए शुक्रिया

ट्रेंडिंग वीडियो