14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव से पहले लालू की पार्टी में हड़कंप, आखिर कौन है वह शख्स जिसके कारण अचानक मची खलबली?

Bihar: RJD में अचानक मचा सियासी घमासान पांच विधायक ने JDU का थामा दामन रघुवंश प्रसाद सिंह ( Raghuvansh Prasad Singh ) ने उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा रामा सिंह के कारण राजद में मचा हड़कंप!

2 min read
Google source verification

image

Kaushlendra Pathak

Jun 23, 2020

Who is rama Singh whose entry caused a stir in rjd

रामा सिंह के कारण आरजेडी में सियासी घमासान।

नई दिल्ली। एक तरफ पूरा देश कोरोना वायरस ( coronavirus ) से जूझ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ अचानक बिहार ( Bihar ) में सियासी हड़कंप मच गया है। विधानसभा चुनाव ( Vidhan Sabha Chunav ) से पहले राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) में खलबली मच गई है। पांच विधान परिषद के विधायक जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) में शामिल हो गए हैं। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद ( Raghuvansh Prasad ) ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा यहां तक है कि रघुवंश प्रसाद जल्द ही RJD भी छोड़ सकते हैं। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण मुख्य विपक्षी पार्टी में हलचल मच गई।

रामा सिंह के कारण RJD में मची खलबली

एक रिपोर्ट के मुताबिक, RJD में जो खलबली मची है उसके पीछे रामा किशोर सिंह ( Rama Kishore Singh ) का नाम सामने आ रहा है। चर्चा ये है कि सिर्फ एक शख्स के कारण लालू की पार्टी में फूट पड़ गया है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद, रामा सिंह के नाम तक से चिढते हैं। दरअसल, रामा सिंह गिनती बिहार के जाने-माने बाहुबली नेताओं में होती है। 90 के दशक में रामा सिंह का नाम काफी जोर-शोर से उछला था। राम सिंह पर मर्डर, रंगदारी, अपहरण, धमकी जैसे संगीन आरोप हैं।

पांच बार विधायक रह चुके हैं रामा सिंह

रामा सिंह ( Rama Singh ) पांच बार विधायक रह चुके हैं और 2014 लोकसभा चुनाव ( Loksabha Chunav ) में वैशाली से लोजपा की सीट से चुनाव जीते थे। इस चुनाव में रामा सिंह ने रघुवंश प्रसाद सिंह को करारी शिकस्त दी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रघुवंश प्रसाद को जब इस चुनाव में हार मिली तो वह रामा सिंह से काफी नाराज हो गए और उनका नाम तक नहीं सुनना चाहते हैं। अशोक सम्राट को पुलिस एनकाउंटर में मरवाने के पीछे भी रामा सिंह का हाथ बताया जाता है। इसके अलावा भी रामा सिंह पर कई गंभीर आरोप लगे हैं।

हाल ही में लालू से मिले थे रामा सिंह

कुछ जानकारों का कहना है कि हाल ही में रामा सिंह की मुलाकात RJD सुप्रीमो से हुई थी। मुलाकात में लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav ) ने रामा सिंह को RJD में आने की हरी झंडी दी है। कहा यहां तक जा रहा है कि अगामी 29 जून को रामा सिंह राजद का दामन थाम सकते हैं। वैशाली जिले में रामा सिंह की अच्छी पकड़ है और सवर्णों के बीच उनका बड़ा वोट बैंक है। अब देखना ये है कि रामा सिंह आखिर कब तक राजद के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हैं।