script‘यूपी + बिहार = गयी मोदी सरकार’ के पोस्टर ने मचाया बवाल, क्या नीतीश कुमार और अखिलेश यादव मिला रहे हाथ? | Nitish Kumar Akhilesh Together? 'UP + Bihar = Gayi Modi Sarkar' Poster Creates Buzz | Patrika News
राजनीति

‘यूपी + बिहार = गयी मोदी सरकार’ के पोस्टर ने मचाया बवाल, क्या नीतीश कुमार और अखिलेश यादव मिला रहे हाथ?

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी और बिहार में विपक्ष अपने गठबंधन को मजबूत करने में लगा हुआ है। इसे लेकर बिहार सीएम नीतीश कुमार तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इन सब के बीच आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी ऑफिस की दीवार पर एक पोस्टर लगा पाया गया, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

Sep 10, 2022 / 03:52 pm

Archana Keshri

Nitish Kumar & Akhilesh Together? 'UP + Bihar = Gayi Modi Sarkar' Poster Creates Buzz

Nitish Kumar & Akhilesh Together? ‘UP + Bihar = Gayi Modi Sarkar’ Poster Creates Buzz

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 के चुनावों के लिए विपक्षी दलों को एक लाने के प्रयास में लगे हैं। इसी कड़ी में बीते दिनों राजधानी दिल्ली में उन्होंने मुलायम सिंह यादव का हालचाल लिया और अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। विपक्षी दलों को एक साथ लाने की नीतीश कुमार की कोशिशों के बीच अब उत्तर प्रदेश से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें नीतीश कुमार और अखिलेश यादव नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) ऑफिस की दीवार पर एक पोस्टर लगा पाया गया। पोस्टर में नीतीश कुमार और अखिलेश यादव की तस्वीरों के साथ लिखा है- ‘यूपी+बिहार= गयी मोदी सरकार।’
 


बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने लखनऊ में पार्टी के मुख्यालय के बाहर यह बोर्ड लगवाया है। इस पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के दीवार पर लगे ‘यूपी+बिहार= गयी मोदी सरकार’ वाले इस पोस्टर ने मोर्चे की सुगबुगाहट को और हवा दे दी है। इस पोस्टर को लेकर यह कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को विपक्ष का चेहरा बनाने को लेकर अखिलेश यादव ने भी अपनी रजामंदी दे दी है। इस पोस्टर को लेकर सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने एक ट्वीट भी किया है।
https://twitter.com/hashtag/Mission2024?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सपा के ऑफिस की दिवार के बाहर लगे इस पोस्टर के मकसद के बारे में आईपी सिंह ने मीडिया को बताया, “यूपी और बिहार देश की सियासत की दशा-दिशा तय करने वाले राज्‍य हैं। ये दोनों बड़ी आबादी वाले राज्‍य हैं। साथ ही राजनीतिक रूप से जागरूकता भी यहां है। विपक्षी दलों ने अब मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निश्चित ही यह अपने मकसद में सफल रहेगा। इस बार का लोकसभा चुनाव केंद्र से मोदी सरकार को हटाने के लिए हो रहा है। सभी विपक्षी दल मिलकर मोदी सरकार को सत्‍ता से बेदखल करके रहेंगे। यूपी और बिहार की इसमें बड़ी भूमिका होगी।”
https://twitter.com/AHindinews/status/1568479955457286144?ref_src=twsrc%5Etfw
 


बता दें, बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) का गठबंधन टूटने के बाद नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ आक्रामण रुख अपनाए हुए हैं और विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे है। पिछले दिनों उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी। एनसीपी नेता शरद पवार समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी। लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करना चाह रहे हैं। अभी हाल में ही नीतीश कुमार ने कहा था कि अगर सभी विपक्षी दल एकजुट होकर चुनाव लड़े तो बीजेपी को चुनाव हराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें

3 दिन में 10 विपक्षी नेताओं से मुलाकात के बाद बोले नीतीश – ‘थर्ड नहीं अब मेन फ्रंट बनेगा’

Hindi News / Political / ‘यूपी + बिहार = गयी मोदी सरकार’ के पोस्टर ने मचाया बवाल, क्या नीतीश कुमार और अखिलेश यादव मिला रहे हाथ?

ट्रेंडिंग वीडियो