राजनीति

IGNCA का बोर्ड भंग, पत्रकार रामबहादुर राय नए प्रमुख

केन्द्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने बोर्ड को भंग किए जाने को सामान्य प्रक्रिया बताया है

less than 1 minute read
Apr 14, 2016
Ram Bahadur Rai

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने राजीव गांधी द्वार स्थापित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के बोर्ड को भंग कर दिया है। वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री रामबहादुर राय को नए प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया गया है। रामबहादुर राय को गरे खान की जगह नियुक्त किया गया है।

राय उस टीम की अगुवाई करेंगे जिसमें सोनल मानसिंह,चंद्रप्रकाश द्विेदी,नितिन देसाई,के अरविंद राव,रति विनय झा,प्रोफेसर निर्मला शर्मा,हर्ष न्योतिया,पद्म सुब्रमण्यम,सरयू दोषी और प्रसून जोशी शामिल है। बोर्ड को भंग करने का फैसला बीती रात लिया गया। सेवामुक्त हुए चेयरमैन गरे खान का कहना है कि उन्हें इसका अंदाजा था। हर सरकार ऐसा करती है। आईजीएनसीए को सरकार फंड देती है। इसे 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में स्थापित किया गया था। केन्द्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने बोर्ड को भंग किए जाने को सामान्य प्रक्रिया बताया है।

शर्मा ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड को भंग करने के फैसले को किसी दूसरे तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए। नए लोगों को यहां काम करने के लिए मौका दिया गया है। नए सदस्य अपने अपने क्षेत्र में माहिर लोग हैं। नए प्रमुख समाजसेवी,वरिष्ठ पत्रकार और गांधीवादी हैं। शर्मा ने कहा कि लोग बदलाव की उम्मीद करते हैं और हमें इसे पारदर्शिता और नवीनता के जरिए ला रहे है। नियुक्ति में पूर्वाग्रह और राजनीति नहीं है। दो सालों से उनकी सरकार थी,इसलिए बदलाव होना ही था। बोर्ड पहली बार भंग नहीं हुआ है।

Published on:
14 Apr 2016 07:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर