scriptहाथ पर बने इस M के निशान का मतलब 99% लोग नहीं जानते, आज ही जान लें | meaning of M mark on hand | Patrika News
भोपाल

हाथ पर बने इस M के निशान का मतलब 99% लोग नहीं जानते, आज ही जान लें

हाथ पर बने इस M के निशान का मतलब 99% लोग नहीं जानते, आज ही जान लें

भोपालMay 31, 2018 / 01:51 pm

Astha Awasthi

M mark

M mark

भोपाल। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे हाथ की रेखाओं में हमारे जीवन में आगे आने वाले संकेत मिलते हैं। वैसे तो कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान ही शिशु के हाथ में लकीरें बन जाती है , जिसमें जन्म से लेकर मृत्यु तक का ब्योरा रेखाओं के रूप में सजा रहता है। इसे हम हस्तरेखा के रूप में जानते हैं। ऐसा माना जाता है कि 16 वर्ष की आयु तक पहुंचते-पहुंचते हाथों की रेखाओं में लगातार परिवर्तन होता रहता है। इसके बाद इन रेखाओं का प्रभाव जीवन में नजर आने लगता है। हाथ का विश्लेषण करते समय सबसे पहले हम हाथ की बनावट को देखते हैं तत्पश्चात यह देखा जाता है कि हाथ मुलायम है या सख्त।

M mark

शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आम तौर पर पुरुषों का दायां हाथ तथा स्त्रियों का बायां हाथ देखा जाता है। यदि कोई पुरुष बायें हाथ से काम करता है तो उसका बायां हाथ देखा जाता है। हाथ में जितनी कम रेखाएं होती हैं, भाग्य की दृष्टि से हाथ उतना ही सुन्दर माना जाता है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों के हाथ में M निशान भी होता है। आज आपको पंडित जी बताएंगे कि हस्त रेखा में M निशान का क्या महत्व होता है।

M mark

जानिए क्या है M निशान का मतलब

हस्त शास्त्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जिन लोगों के हाथों में M का निशान होता है वे लोग वो लोग किसी और के बताये हुए रस्ते पर चलना पसंद नहीं करते है बल्कि ऐसे लोग अपना रास्ता खुद बनाते है और कड़ी मेहनत करके एक अच्छी जिंदगी जीते है। जिस मनुष्य की हथेली पर एम का निशान बना होता है उनके पास काफी पैसे होता है लेकिन ऐसे लोगों के पास पैसा टिकता नहीं है बल्कि कोई न कोई काम में इनका पैसा चला ही जाता है। ऐसे लोग काफी बलवान और शक्तिशाली होते है भले ही वो बाहर से कमजोर दिखे लेकिन अंदर से ये काफी शक्तिशाली होते है।

M mark

ऐसे होते हैं M निशान वाले लोग

– ऐसे लोग काफी शांत व सज्जन व्यक्ति होते हैं।
– ऐसे व्यक्ति हमेशा दूसरों की सहायता के लिए आगे होते हैं।
– ऐसे व्यक्ति कभी झूठ बोलना पसंद नहीं करते।
– ऐसे व्यक्ति सबसे ज्यादा प्यार को महत्व देते हैं।
– ऐसे व्यक्ति किसी पर भी विश्वास जल्दी कर लेते हैं जिससे कई बार वह धोखे का शिकार हो सकते हैं।

M mark

जानिए कैसे होते है वे लोग जिनके हाथों की रेखाओं में होता है x निशान

– यह निशान मस्तिष्क रेखा के ऊपर वह हृदय रेखा के नीचे यानी दोनों रेखाओं के मध्य में बनता है।
– X निशान वाले लोग बहुत ही शांत स्वभाव के होते हैं।
– इस प्रकार के निशान वाले लोग धर्म को अत्यधिक मानते हैं चाहे वह किसी भी धर्म से हो।
– ऐसे व्यक्ति दान-धर्म में भी अत्यधिक विश्वास रखते हैं।
– ऐसे व्यक्ति हमेशा नियंत्रक का कार्य करते हैं।
– ऐसे व्यक्ति के ऊपर भगवान की असीम कृपा होती है।

Hindi News/ Bhopal / हाथ पर बने इस M के निशान का मतलब 99% लोग नहीं जानते, आज ही जान लें

ट्रेंडिंग वीडियो