राजनीति

महाराष्ट्र: राहुल गांधी ने किया छात्रों से संवाद, रफाल और न्याय योजना पर दिया जवाब

राहुल गांधी ने पुणे में छात्रों से की बातचीत।
छात्रों ने कांग्रेस अध्यक्ष के सामने उठाए अहम सवाल।
राहुल ने बेरोजगारी और शिक्षा पर भाजपा को घेरा।

Apr 05, 2019 / 05:34 pm

Mohit sharma

महाराष्ट्र: राहुल गांधी ने किया छात्रों से संवाद, रफाल और न्याय योजना पर दिया जवाब

नई दिल्ली। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे देश का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। एक ओर जहां सत्ताधारी दल भाजपा में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव की कमान संभाल रखी है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनावी बाजी जीतने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते। इसी क्रम में राहुल गांधी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में छात्रों के साथ बातचीत की। राहुल गांधी ने इस दौरान छात्रों के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। छात्रों ने कांग्रेस अध्यक्ष से रफाल डील और न्याय योजना समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत की।

सुप्रीम कोर्ट में इलेक्टोरल बॉन्ड पर 10 अप्रैल तक टली सुनवाई, भ्रष्टाचार की आशंका

न्याय योजना को लेकर सवाल

छात्रों ने बातचीत के दौरान राहुल गांधी से न्याय योजना को लेकर सवाल पूछा। उसने योजना के फंड की व्यवस्था पर सवाल किया। इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि हम नीरव मोदी, अनिल अंबानी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या से पैसे लेकर गरीबों को देंगे।

https://twitter.com/RahulGandhi?ref_src=twsrc%5Etfw

‘7 हजार नौकरियां हर 24 घंटे में खोई जा रही’

बेरोजगारी के मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि देश में 27 हजार नौकरियां हर 24 घंटे में खोई जा रही हैं। जबकि पड़ोसी देश चीन अपने यहां लगातार रोजगार पैदा कर रहा है। इसका सबसे बड़े कारण यह कि हमारे यहां स्किल को अनदेखा किया जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने छात्रों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

 

नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को तोड़ा

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था को तोड़ कर रख दिया है। हालांकि नोटबंदी की चोट को तो वापस नहीं किया जा सकता, लेकिन हम अर्थव्यवस्था को उबारने का काम करेंगे। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी ने इसको अपने घोषणापत्र में जगह दी है।

 

rahul gandhi

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें

आपको बता दें कि सियासी लिहाज से उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र देश का दूसरा बड़ा राज्य है। यहां लोकसभा की 48 सीटें हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों का फोकस महाराष्ट्र पर बना हुआ है। इसके साथ ही इस बार लोकसभा चुनाव में युवा प्रमुख भूमिका में हैं। यही कारण है कि राजनीतिक युवाओं के सामने रोजगार ओर शिक्षा का वादा कर उनको लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।

Hindi News / Political / महाराष्ट्र: राहुल गांधी ने किया छात्रों से संवाद, रफाल और न्याय योजना पर दिया जवाब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.