scriptLok Sabha Elections 2024 full schedule : यहां देखें लोकसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल | Lok Sabha Elections 2024 full schedule: See the full schedule of Lok Sabha elections 2024 here | Patrika News
भोपाल

Lok Sabha Elections 2024 full schedule : यहां देखें लोकसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल

lok sabha election 2024 date मध्यप्रदेश में चार चरणों में 29 सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरा चरण का मतदान 26 अप्रेल को होगा…।

भोपालApr 29, 2024 / 10:58 am

Manish Gite

loksabha-election-2024.png

lok election 2024 full schedule

lok sabha election 2024 date. मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इनमें से एक सीट कांग्रेस के पास है, जबकि 28 सीटें भाजपा के पास है। मध्यप्रदेश में चार चरणों में से पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रेल को हो गया। इसके बाद तीसरा चरण 7 मई और चौथा चरण 13 मई को होगा। मध्यप्रदेश सहित देशभर में हो रहे आम चुनाव के परिणाम 4 जून को रिजल्ट आएगा। इसी दिन सुबह 10.30 बजे तक रुझानों से पता चल जाएगा कि देश में कौन-सी पार्टी बहुमत की ओर जा रही है।

 

Lok sabha chunav 2024 date- लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर आ गई अपडेट खबर, ऐसा होगा शेड्यूल

मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर होने वाले चार चरणों में से दो चरणों के चुनाव हो गए हैं। अब दो चरण और बाकी है। तीसरा चरण 7 मई और चौथा 13 मई को होने वाला है। देश में 7 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। जबकि रिजल्‍ट एक साथ 4 जून को आएगा। कल हुए मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति नहीं बनी। यहां तक कि बालाघाट के नक्सली क्षेत्र में कई केंद्रों पर तो 100 फीसदी तक मतदान की खबरें हैं।

पहला चरण — 19 अप्रेल

सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा

दूसरा चरण— 26 अप्रेल

टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल

तीसरा चरण— 7 मई

मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार, फरवरी में आएगी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
लोकसभा चुनाव में भी चौंकाएगी भाजपा, 29 में से 15 सीटों पर आएंगे नए चेहरे 

मध्यप्रदेश में मचा है घमासान 

मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर घमासान होने वाला है। एमपी की 29 सीटों में से एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है, जबकि 28 सीटें भाजपा के पास है। भाजपा इस बार पूरी 29 सीटें जीतने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस भी अपने पक्ष में माहौल बना रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव के बाद कुल 543 सांसद चुनकर आएंगे। पिछली बार 2019 में हुए आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटें जीती थीं और अपने पूर्ण बहुमत को बरकरार रखा था। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 353 सीटें जीती थीं। इस बार भाजपा एनडीए गठबंधन ने 400 पार का नारा दिया है। जबकि अकेले भाजपा 370 पार जीतने का दावा कर रही है।

Home / Bhopal / Lok Sabha Elections 2024 full schedule : यहां देखें लोकसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो