scriptजगदीश ठाकोर की छुट्टी, शक्तिसिंह गोहिल बनाए गए नए गुजरात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष | Jagdish Thakor discharged Shaktisinh Gohil is new state president Gujarat Congress | Patrika News
राजनीति

जगदीश ठाकोर की छुट्टी, शक्तिसिंह गोहिल बनाए गए नए गुजरात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Shaktisinh Gohil Gujarat Congress President कांग्रेस ने कई राज्यों के नेतृत्व में परिवर्तन किया। गुजरात प्रदेश अध्यक्ष की कमान शक्तिसिंह गोहिल को सौंपी। जगदीश ठाकोर को उनके काम के लिए धन्यवाद देते हुए उनकी छुट्टी कर दी गई।

Jun 10, 2023 / 01:23 pm

Sanjay Kumar Srivastava

shaktisinh_gohil.jpg

गुजरात प्रदेश अध्यक्ष की कमान शक्तिसिंह गोहिल

कांग्रेस आलाकमान ने जगदीश ठाकोर की जगह शक्तिसिंह गोहिल को गुजरात का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी हार के लगभग छह महीने बाद कांग्रेस ने प्रदेश नेतृत्व में परिवर्तन किया। जगदीश ठाकोर को हटाकर उनकी जगह नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब गुजरात के नए कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल नियुक्त किए गए हैं। इस बड़े फेरबदल के साथ कांग्रेस ने कई राज्यों के नेतृत्व में भी बदलाव किया है।


दीपक बाबरिया को दिल्ली-हरियाणा की मिली कमान

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शक्तिसिंह गोहिल को गुजरात इकाई का प्रमुख नियुक्त किया है। वहीं शक्तिसिंह गोहिल की जगह दीपक बाबरिया को दिल्ली और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें – हुड्डा का हमला, हरियाणा 2P सरकार, दुष्यंत चौटाला बोले – कांग्रेस में थी दुर्दशा

वर्षा गायकवाड़ मुंबई आरसीसी की अध्यक्ष

शक्तिसिंह गोहिल के अलावा, पार्टी ने वी. वैथिलिंगम को पुडुचेरी इकाई प्रमुख और वर्षा गायकवाड़ को मुंबई आरसीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया। वेणुगोपाल ने निवर्तमान पीसीसी/आरसीसी अध्यक्षों ठाकोर (गुजरात), सुब्रमण्यन (पुडुचेरी) और भाई जगताप (मुंबई) के योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

एआईसीसी सचिव बनाए गए मंसूर अली खान

पार्टी ने मंसूर अली खान को तत्काल प्रभाव से तेलंगाना के एआईसीसी प्रभारी के साथ संबद्ध एआईसीसी सचिव के रूप में नियुक्त किया। पी.सी. विष्णुनाथ, सचिव, एआईसीसी को कर्नाटक में उनकी वर्तमान जिम्मेदारी से हटाकर तेलंगाना के एआईसीसी प्रभारी के साथ संलग्न कर दिया गया। कांग्रेस पार्टी ने एन.एस. बोसेराजू और नदीम जावेद सचिव, एआईसीसी की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है।

राजस्थान में बदला सकते हैं अध्यक्ष!

कांग्रेस अभी कई राज्यों में बदलाव कर सकती है। कयास लगाए जा रहे है कि पार्टी राजस्थान में भी जल्द नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा सकती है। राज्य में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मनमुटाव चल रहा है। पर अभी इसका ऐलान नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें – सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी-नीतीश कुमार पर कसा तंज, एक दाढ़ी रख लादेन बना दूसरा गजनी की तरह भूलने लगा

Hindi News/ Political / जगदीश ठाकोर की छुट्टी, शक्तिसिंह गोहिल बनाए गए नए गुजरात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

ट्रेंडिंग वीडियो