scriptगणेश पंडाल में तिरंगे का अपमान | Disobey of Flag Code in Ganesh Pandal at Khandwa | Patrika News
खंडवा

गणेश पंडाल में तिरंगे का अपमान

पंडाल के मुख्य गेट पर तिरंगे बनाकर चक्र भी लगाया, ध्वज संहिता और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की अनदेखी

खंडवाAug 31, 2017 / 11:15 pm

राजीव जैन

Disobey of Flag Code in Ganesh Pandal at Khandwa

Disobey of Flag Code in Ganesh Pandal at Khandwa

खंडवा. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में देशभक्ति दिखाने के लिए बड़ाबम पर बनाए गए एक गणेश पांडाल में ध्वज संहिता और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की अनदेखी का मामला सामने आया है। खंडवा के राजा गणेश पांडाल में मुख्यगेट में तिरंगे को टेंट का पर्दा बनाकर प्रवेश के लिए तीन गेट लगाए हैं। इस तरह तिरंगा दिखाए जाने के लिए आयोजकों ने तिरंगा बनाकर उस पर बाकायदा नीला अशोक चक्र भी लगा दिया है। अशोक चक्र का सरकारी उपयोग के अलावा अन्य स्थानों पर विशेषकर सजावट में उपयोग कानूनी रूप से बिल्कुल अनुचित है। साथ ही प्रवेश गेट पर टेंट के पर्दे के रूप में तिरंगे को सजाने से ध्वज संहिता की भी अवमानना हो रही है।
यह है नियम
– केन्द्र सरकार ने तिरंगे के अपमान को रोकने के लिए ध्वज संहिता का सजगता से पालन, केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने देश के सभी हिस्सों में यह लागू किया है। राष्ट्रध्वज का सम्मान सुनिश्चित करने वाले कानूनी प्रावधानों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए है।
– मंत्रालय ने इसके लिए संबद्ध प्राधिकारियों को ध्वज संहिता 2002 और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े प्रतीक चिन्हों का अपमान रोकने संबंधी कानून 1971 के प्रावधानों का पालन करवाना।
– ऐसा नहीं होने पर स्थानीय प्रशासन को राष्ट्रीय गौरव से जुड़े प्रतीक चिन्हों के अपमान को रोकने संबंधी कानून के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई करनी होगी।
– राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की नबंर २ के स्पष्टीकरण-२ में भारतीय झंडे की अभिव्यक्ति में कोई भी तस्वीर, पेंटिंग, फोटोग्राफ, भारतीय झंडे या उसके किसी भाग को अन्य स्पष्ट चित्रण जो किसी पदार्थ से बना हुआ हो या दर्शया गया हो अपमान की श्रेणी में शामिल है।
नहीं है अपमान की भावना
देशभक्ति थीम के आधार पर यह पांडाल सजाया गया है। इसमें शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई है। गलत तरह से कुछ नहीं। इसमें तिरंगे का अपमान करने की कोई भावना नहीं है।
आशीष गुप्ता, अध्यक्ष, गणेश समिति
मामला दिखवाते हैं
इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है, अगर राष्ट्रीय ध्वज की अवमानना हो रही है तो कार्रवाई की जाएगी।
नवनीत भसीन, एसपी खंडवा

Hindi News/ Khandwa / गणेश पंडाल में तिरंगे का अपमान

ट्रेंडिंग वीडियो