
finace minister captain abhimanyu singh
चंडीगढ़। गाय और गौमांस के लेकर देश में इन दिनों वैसे भी माहौल गर्म ही है। इस बीच प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषणा किए जाने की मांग भी कर दी है। अभिमन्यु ने कहा कि गाय को किसी सरकारी मान्यता की जरूरत नहीं है, लेकिन गाय के उत्थान के लिए उसे राष्ट्रीय प्राणी घोषित किया जाना चाहिए। वे पंचकूला गौशाला ट्रस्ट श्रीमाता मनसा देवी गौधाम में गोपाष्टमी कार्यक्रम के दौरान संबोधन कर रहे थे।
गौरतलब है कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की थी, उन्होंने तो इसके लिए सोशल मीडिया पर अभियान तक छेड़ा हुआ है, हालांकि गाय को पशु की संज्ञा देने पर विपक्ष उनकी खूब खिंचाई भी कर चुका है। उधर अभिमन्यु ने ट्रस्ट को गाय के गोबर से गैस बनाने के लिए प्लांट लगाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि गौशाला में रखी गई एक हजार 200 गाय के गोबर से काफी बिजली पैदा हो सकती है।
Published on:
20 Nov 2015 08:57 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
