scriptCG Politics: महादेव ऐप को लेकर सीएम बघेल ने केंद्र सरकार पर किया वार, बोले- इसे बंद करके भाजपा से जुड़े लोगों की करे निष्पक्ष जांच | CM Baghel attacks central government regarding Mahadev app Raipur | Patrika News
राजनीति

CG Politics: महादेव ऐप को लेकर सीएम बघेल ने केंद्र सरकार पर किया वार, बोले- इसे बंद करके भाजपा से जुड़े लोगों की करे निष्पक्ष जांच

CM Baghel attacked BJP on Mahadev app: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

Oct 08, 2023 / 01:30 pm

Khyati Parihar

CM Baghel attacks central government regarding Mahadev app

महादेव ऐप को लेकर सीएम बघेल ने केंद्र सरकार पर किया वार

रायपुर। CM Baghel attacked BJP on Mahadev app: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सीएम ने कहा, केंद्र सरकार महादेव ऐप को बंद करें। इसके साथ ही भाजपा से जुड़े लोगों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने भाजपा की वायरल सूची को लेकर तंज कसते हुए कहा, इस सूची से भाजपा में सिर-फुटव्वल हो रहा है। ये भाजपा के आंतरिक गुटबाजी का (CM Bhupesh Baghel) परिणाम है। भाजपा की सूची लीक होना संभव नहीं था, पर लीक हो गया। अब टिकट देने के बाद नाम काट दिए जा रहे हैं। इससे साफ है भाजपा में आंतरिक कलह देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें

हफ्तेभर से गायब नाबालिग का गांव से 30 किमी दूर जंगल में मिला कंकाल, मचा हड़कंप

आरक्षण के विरोध में भाजपा

CM Baghel attacked BJP on Mahadev app: मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा आरक्षण के विरोध में है। आरक्षण के लिए हमने हेड काउंट कराया था, जिसके आधार पर हमने आरक्षण दिया था। क्या भाजपा यह नहीं मानती ओबीसी प्रदेश में 43 प्रतिशत से अधिक नहीं है? यदि नहीं मानते तो जनगणना क्यों नहीं करा रहे, जनगणना कराएं।
उन्होंने कहा कि 2021 की जनगणना क्यों नहीं हो रही है। हम आर्थिक सर्वेक्षण, हेड काउंट करा सकते हैं। बिहार की सरकार जाति जनगणना करा सकती है, तो केंद्र सरकार जनगणना क्यों नहीं करा रही है। वहीं कांग्रेस एक परिवार की पार्टी वाले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (CG Politics news) के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा, नड्डा पहले बताएं उन्हें किसने अध्यक्ष चुना।

Hindi News / Political / CG Politics: महादेव ऐप को लेकर सीएम बघेल ने केंद्र सरकार पर किया वार, बोले- इसे बंद करके भाजपा से जुड़े लोगों की करे निष्पक्ष जांच

ट्रेंडिंग वीडियो