राजनीति

Chirag Paswan बोले – नीतीश कुमार एक्सपोज हो चुके हैं, महागठबंधन से मिला सकते हैं हाथ

सुशासन बाबू के राज का भ्रष्टाचार सब जान गए हैं।
इस बार नीतीश कुमार बच नहीं पाएंगे।

Nov 02, 2020 / 11:26 am

Dhirendra

सुशासन बाबू के राज का भ्रष्टाचार सब जान गए हैं।

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 15 सालों से सुशासन बाबू टैग लगाकर देशभर में घूम रहे हैं। लेकिन अब वो पूरी तरह से एक्सपोज हो गए हैं। उनके राज की लूट और भ्रष्टाचार की कहानी खुलकर सबके सामने आ गई है। इसलिए अब उनका जाना तय है।
https://twitter.com/ANI/status/1323132146798665729?ref_src=twsrc%5Etfw
नीतीश जी का दूसरा नाम पलटूराम है

चिराग पासवान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने कभी मुंगेर के बारे में कुछ नहीं बोला और न ही भ्रष्टाचार पर एक शब्द बोला। सुशासन बाबू का दूसरा नाम पलटूराम भी है। इस नाम से भी वो काफी जाने जाते हैं। पहले वह लालू प्रयाद यादव के खिलाफ थे। फिर 2015 में उनके साथ महागठबंधन की सरकार बनाई। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें धोखा देकर दूसरे गठबंधन के साथ सरकार बना ली।
नीतीश कुमार आज भले ही बीजेपी के साथ हैं लेकिन प्रधानमंत्री बनने के लिए वह 2024 में महागठबंधन के साथ भी हाथ मिला सकते हैं।

Hindi News / Political / Chirag Paswan बोले – नीतीश कुमार एक्सपोज हो चुके हैं, महागठबंधन से मिला सकते हैं हाथ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.