bell-icon-header
राजनीति

CG Assembly Election 2023 : चुनाव रणनीति तैयार करने CM हाउस में बैठक, भूपेश बघेल कर सकते है बड़ी घोषणा

CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस जुलाई के प्रथम सप्ताह तक चुनाव समितियों की घोषणा करेगी।

Jul 01, 2023 / 01:43 pm

Kanakdurga jha

CG Assembly Election 2023 : चुनाव रणनीति तैयार करने CM हाउस में बैठक, भूपेश बघेल कर सकते है बड़ी घोषणा

CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस जुलाई के प्रथम सप्ताह तक चुनाव समितियों की घोषणा करेगी। इसके साथ ही दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है। इनके नामों पर मंथन के लिए शुक्रवार को सीएम हाउस में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में देर शाम अहम बैठक हुई। (raipur news in hindi) बैठक में चुनाव संचालन समिति, अनुशासन समिति, घोषणा पत्र जैसी अन्य समितियों के नाम पर विस्तार से चर्चा हुई। बताया जाता है कि समिति के कुछ नामों को लेकर एक राय नहीं बना पाई थी। इसके बाद इसमें नए नामों पर विचार किया गया। (cg congress) अधिकांश नामों पर सहमति बन गई है। इसकी सूची जल्द ही जारी होगी।
यह भी पढ़ें

अर्बन नक्सल नेटवर्क की पद्मा 10 साल से छत्तीसगढ़ जेल में बंद, NIA के हाथ खली, अब तक नहीं मिला सबूत

कसा तंज: अजीत जोगी की बदौलत तीन बार रमन बने थे सीएम

CG Politics : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने से सबसे ज़्यादा तकलीफ रमन सिंह को हो रही है, क्योंकि वो तीन बार अजीत जोगी के भरोसे मुख्यमंत्री बने। (raipur news in hindi) वो उम्मीद कर रहे थे कि इस बार भी ऐसा कुछ हो जाएगा। जबकि कांग्रेस एकजुट है।
यह भी पढ़ें

हितग्राहियों को PM आवास दिलाने CM बघेल बोले – केंद्र से नहीं मिली मदद तो खुद करेंगे व्यवस्था

CG Politics News : बिलासपुर रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा, भाजपा के लोग हथियार डाल दिए हैं। तभी बार-बार प्रभारी और प्रदेश के नेतृत्व में बदलाव हो रहा है। भाजपा के लोग हताशा में है। तभी टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए गए, तो सोशल मीडिया में उनकी प्रतिक्रिया निराशाजनक थी। (cg news) उन्होंने कहा, जोगी फैक्टर के कारण हम लोग लगातार सत्ता से वंचित हो जाते थे। उन्हें इस बार भी ऐसा ही कुछ होने की उम्मीद थी। वे खुद मेहनत नहीं करते और दूसरे के भरोसे में सत्ता में आना चाहते हैं। (raipur news) अब चुनाव के तीन महीने बचे है, तो प्रभारियों की थोड़ी सक्रियता दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें

CG Politics : 45 मिनट में जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की 150 से अधिक उपलब्धियां गिनाईं, भूपेश सरकार को जमकर कोसा

बेरोजगारी भत्ता के साथ 4 हजार को दी नौकरी

Chhattisgarh political news : सीएम ने कहा, बेरोजगार युवाओं को तीन महीने में 80 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। जबकि भाजपा ने अपने 15 साल के कार्यकाल में केवल 98 करोड़ बांटे। हमने तीन महीने में 80 करोड़ की राशि दी है। (cg political news) यह राशि चौथे महीने में 98 करोड़ पार हो जाएगा। इसके साथ-साथ हम बेरोजगारों को कौशल प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। अभी तक 4000 लोगों को जॉब भी दिया गया है। इसमें खुद का रोजगार या फिर प्लेसमेंट में रोजगार मिला है। (cg politics news) इसी तरह हमने आवास के लिए 155 करोड़ की राशि जारी की गई।
यह भी पढ़ें

स्कूल बंद करने पर पालकों ने घेरा डीईओ ऑफिस, प्रबंधन को नोटिस

पिछली बार भी बने थे दो कार्यकारी अध्यक्ष

Raipur News : कांग्रेस ने वर्ष 2018 के चुनाव से पहले संगठन में दो कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। इसमें डॉ. शिवकुमार डहरिया और रामदयाल उइके का नाम शामिल था। (cg election) हालांकि चुनाव से पहले उइके ने भाजपा का दामन थाम लिया था। अब एक बार फिर दो कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा है। (cg election 2023) हालांकि पार्टी से जुड़े जानकारों का कहना है कि पिछली बार कांग्रेस की सरकार नहीं थी। इस वजह से यह फार्मूला अपनाया गया था। इसके पीछे जातिगत समीकरण बैठाना था।

Hindi News / Political / CG Assembly Election 2023 : चुनाव रणनीति तैयार करने CM हाउस में बैठक, भूपेश बघेल कर सकते है बड़ी घोषणा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.