scriptCG Election 2023 : एक्शन मूड में आई BJP.. पांच राज्यों के भाजपा MLA आएंगे रायपुर, चुनाव के लिए तैयार करेंगे रिपोर्ट | BJP will take ground survey of 90 assembly seats | Patrika News
राजनीति

CG Election 2023 : एक्शन मूड में आई BJP.. पांच राज्यों के भाजपा MLA आएंगे रायपुर, चुनाव के लिए तैयार करेंगे रिपोर्ट

CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी जमीन तैयार करने में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।

Aug 19, 2023 / 01:49 pm

Kanakdurga jha

ओडिसा, असम, बिहार समेत इन राज्यों के भाजपा MLA आएंगे रायपुर

ओडिसा, असम, बिहार समेत इन राज्यों के भाजपा MLA आएंगे रायपुर

CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी जमीन तैयार करने में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। (cg aseembly election) इसलिए पांच राज्यों के विधायकों को सभी 90 विधानसभा क्षेत्र की सियासी जमीन हकीकत का जायजा लेने के लिए भेज रहा है। ये विधायक झारखंड, ओडिसा, असम, बिहार और पश्चिम बंगाल के हैं। (cg vidhansabha chunav) यहां के विधायक प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में एक सप्ताह तक रहकर जमीनी हकीकत का पता लगाएंगे। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को सौंपेंगे। (cg election 2023) इसके बाद शीर्ष नेतृत्व द्वारा चुनावी रणनीति बनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें

सस्पेंडेड IAS रानू साहू, विधायक व कांग्रेस नेता समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट तैयार, 564 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का खुलासा

आज आएंगे कुछ विधायक

CG Election 2023 : भाजपा सूत्रों के अनुसार शनिवार 19 अगस्त को कुछ विधायक राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे में कुछ रुककर स्थानीय को-आर्डिनेटर से संपर्क करेंगे। (assembly election 2023) इस दौरान वे जिस विधानसभा में जाएंगे, वहां के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सूची लेकर शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। (vidhansabha chunav 2023) जानकारी के अनुसार 21 अगस्त को सबसे ज्यादा विधायक आएंगे। पश्चिम बंगाल के विधायक सितंबर के प्रथम सप्ताह में आएंगे।
यह भी पढ़ें

CGPSC Result : पुरातत्वीय अधिकारी सहित कई पदों के जारी हुए नतीजे, इस वेबसाइट पर जाकर फटाफट चेक करें अपना परिणाम

शक्ति केंद्र, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से चर्चा

CG Election 2023 : जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने वाले विधायक विधानसभा क्षेत्र के शक्तिकेंद्र, मंडल, बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर चर्चा करेंगे। इस दौरान वहां की सियासी फिजा के बारे में जानकारी लेंगे। (chhattisgarh election 2023) इस दौरान भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। (election 2023) इसके अलावा दौरे के समय वहां के संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।

Hindi News/ Political / CG Election 2023 : एक्शन मूड में आई BJP.. पांच राज्यों के भाजपा MLA आएंगे रायपुर, चुनाव के लिए तैयार करेंगे रिपोर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो