राजनीति

दिल का दौरा पड़ने से सुषमा स्वराज का निधन, पीएम मोदी बोले- मेरे लिए निजी क्षति

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रहीं हैं सुषमा स्वराज
67 साल की उम्र में सुषमा स्वराज ने ली आखिरी सांस
सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हुआ था

Aug 07, 2019 / 07:37 am

Prashant Jha

दिल का दौरा पड़ने से सुषमा स्वराज का निधन, पीएम मोदी ने दुख जताया

नई दिल्ली। भाजपा की तेजतर्रार नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। आनन फानन में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया । जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने बताया कि उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुई है। सुषमा स्वराज काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। सुषमा स्वराज के निधन से सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सुषमा स्वराज के निधन से हर कोई हैरान और हतप्रभ है।

7 बार से सांसद रहीं सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) आम लोगों मे बेहद लोकप्रिय थीं। हर किसी की मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहती थीं। वे दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में वे सूचना एवं प्रसारण मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री रहीं।

https://twitter.com/ANI/status/1158797161913565186?ref_src=twsrc%5Etfw

पीएम मोदी ने दुख जताया

सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को पंजाब में हुआ था। सुषमा स्वराज मोदी सरकार-1 में विदेश मंत्री थीं। पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि राजनीतिक के एक शानदार अध्याय का अंत हो गया। सुषमा जी बेहतरीन वक्ता और सांसद थीं, मेरे लिए निजी क्षति है। सुषमा जी करोड़ों भारतीय की प्रेरणास्त्रोत थीं। उन्होंने गरीबी की सेवा में जीवन समर्पित किया।

https://twitter.com/hashtag/SushmaSwaraj?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1158801946989531136?ref_src=twsrc%5Etfw
गृहमंत्री अमित शाह ने सुषमा स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया। शाह ने कहा कि सुषमा जी के आकस्मिक निधन से मन दुखी है।

 

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1158805433294868481?ref_src=twsrc%5Etfw

सुषमा स्वराज के निधन से शोक की लहर

एम्स में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय रक्षामंत्री मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, नितिन गडकरी शिवराज सिंह चौहान समेत कई भाजपा नेता मौजूद हैं। इसके अलावा मनोज तिवारी शहनवाज हुसैन समेत कई नेता मौजूद हैं।

https://twitter.com/hashtag/SushmaSwaraj?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
थोड़ी देर पहले पीएम मोदी को दी थी बधाई

बता दें कि लोकसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल पास होने के बाद सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर मोदी सरकार को बधाई दी। सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया कि प्रधान मंत्री जी -आपका हार्दिक अभिनन्दन। मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी। गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को उत्कृष्ट भाषण के लिए बहुत बहुत बधाई।
सुषमा स्वराज के नाम कई कीर्तिमान

बता दें कि सुषमा स्वराज पहली महिला मुख्यमंत्री, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और विपक्ष की पहली महिला नेता और प्रवक्ता थीं। विदेश मंत्री रहते हुए सुषमा स्वराज के नाम कई उपलब्धियां हैं। सुषमा स्वराज का व्यक्तित्व ऐसा था कि उन्हें विपक्षी दलों के नेता भी मुरीद थे। 15 और 16 वीं लोकसभा में वे मध्यप्रदेश के विदिशा से सांसद बनी थीं।
पंजाब के अंबाला छावनी में सुषमा स्वराज का जन्म हुआ था। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से उन्होंने कानून की डिग्री ली। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहले जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में हिस्सा लिया था।

Hindi News / Political / दिल का दौरा पड़ने से सुषमा स्वराज का निधन, पीएम मोदी बोले- मेरे लिए निजी क्षति

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.