bell-icon-header
राजनीति

CG Election 2023 : आचार संहिता से पहले पीएम मोदी अब तक सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ का किया दौरा.. क्या होगा बदलाव या फिर.. देखें सियासी रिपोर्ट

CG Election 2023 : प्रदेश में भाजपा की सत्ता बनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक सबसे ज्यादा दौरा कर चुके हैं।

Oct 07, 2023 / 04:24 pm

Kanakdurga jha

आचार संहिता से पहले पीएम मोदी अब तक सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ का किया दौरा

रायपुर। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रदेश में भाजपा की सत्ता बनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक सबसे ज्यादा दौरा कर चुके हैं। इधर, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भी लगातार प्रदेश दौरा जारी है। पीएम मोदी ने सभी दौरे में आमसभा को संबोधित कर छत्तीसगढ़वासियों को करोड़ों की सौगात दिए। प्रदेश में अपनी सियासत जमाने भाजपा जोरों-शोरों से तैयारी कर रही है। अब देखना है कि, छत्तीसगढ़ में कमल का फूल खिलेगा या एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी…
यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : प्रियंका गांधी के कांकेर दौरे पर भाजपा नेता ने दी तीखी प्रतिक्रिया, बोले – पहले ‘भू-पे स्कैनर’ में देखिए कांग्रेस का भ्रष्टाचार

पीएम मोदी अब तक 4 बार छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके है…

विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले पीएम मोदी रायपुर में आमसभा को संबोधित कर छत्तीसगढ़ के जनता को 7600 करोड़ के कई योजनाओं की सौगात दी। इसके बाद बिलासपुर, रायगढ़ और जगदलपुर में करोड़ों रुपए विकास कार्यों और नई योजनाओं का लोकार्पण किया।
यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : प्रत्याशियों के लिस्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, कुमारी सैलजा ने अब कही ये बात

अमित शाह ने दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर का किया दौरा
प्रदेश में भाजपा की सियासत जमाने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह निरंतर दौरे पर है। कार्यकर्ताओं को निर्देश देने, अहम बैठकों और पार्टी के दिग्गज नेताओं को चुनावी टारगेट देने अमित शाह ने कई बार प्रदेश का दौरा किया है।
यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार पर बरसे CM बघेल, कहा – 2021 की जनगणना क्यों नहीं हो रही है?… देखें video

राहुल गांधी आए बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस की सियासत मजबूत करने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने प्रदेश का दौरा किया। इस दौरान राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता बिलासपुर से रायपुर तक ट्रेन से सफर किए।
प्रियंका गांधी ने दुर्ग और कांकेर का किया दौरा

राष्ट्रिय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पहले दुर्ग आईं थी। जहां महिला सम्मलेन के कार्यक्रम को संबोधित कर कांग्रेस में माहौल बनाईं। इसके बाद प्रियंका गांधी ने कांकेर में ‘पंचायत राज महासम्मेलन’ के कार्यक्रम में 866 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी।
यह भी पढ़ें : CM भूपेश बघेल ने किसानों के लिए की बड़ी घोषणा, कोदो-कुटकी की बढ़ाई कीमत, अब हो गया इतना रुपए, देखें

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आए छत्तीसगढ़
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल करवाने के प्रयास में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अब तक दो बार प्रदेश का दौरा किया। बिअलसपुर में सभा को संबोधित कर आवास योजना का लोकार्पण किया। इसके बाद रायपुर में ‘भरोसे का सम्मेलन’ के कार्यक्रम में शामिल हुए।

Hindi News / Political / CG Election 2023 : आचार संहिता से पहले पीएम मोदी अब तक सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ का किया दौरा.. क्या होगा बदलाव या फिर.. देखें सियासी रिपोर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.