अधिकारियों ने बताया कि पालघर जिले के दहाणु से 20 जनवरी से लापता शिवसेना नेता का शव शुक्रवार को पड़ोसी राज्य गुजरात में एक लावारिस कार से बरामद किया गया। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश कर रही थीं। इस बीच शुक्रवार को धोडी की कार गुजरात के भिलाड पुलिस स्टेशन की सीमा में बंद खदान में पानी में मिली।
मृतक के बेटे ने आरोप लगाया है कि हत्या के पीछे कोई बाहरी नहीं बल्कि उनके पिता अशोक धोडी के छोटे भाई अविनाश धोडी जिम्मेदार है। बताया जा रहा है कि यह अपहरण और हत्या दो भाइयों के बीच आपसी विवाद के कारण हुई है।
यह भी पढ़ें
टीचर को परमानेंट करने के लिए 6 लाख लिए, कई बार रेप किया, ठाणे में शर्मनाक घटना
इस हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि हत्या मकान के विवाद के कारण हुई है। आरोपी अविनाश धोडी का घर पालघर जिले में महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर पर है। उन्होंने पालघर के तलासरी तालुका के वेवजे ग्राम पंचायत में घर पट्टा पंजीकृत कराया है। अशोक धोडी ने शिकायत की थी कि इसे रद्द किया जाना चाहिए। अशोक धोडी हत्याकांड और अपहरण मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन आरोपी फरार हैं। फरार आरोपी अविनाश धोडी शराब की अवैध तस्करी में शामिल रहा है। उसके शराब माफिया से संबंध होने की आशंका है और उसके खिलाफ पहले से अपराधिक मामले दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के बेटे आकाश धोडी ने हत्यारों के लिए मौत की सजा की मांग की है।