Parenting Tips- क्या आप चाहते है कि कम उम्र में नहीं लगे आपके बच्चें को चश्मा तो अपनाएं ये 5 पौष्टिक आहार
Parenting Tips: बच्चों में आंखों की समस्याएं बढ़ रही हैं, खासकर स्क्रीन (जैसे मोबाइल, टीवी, लैपटॉप या फिर टैब ) पर अधिक समय बिताने की वजह से। अगर आप नहीं चाहते कि आपके बच्चे को चश्मा लगे, तो उसकी डाइट में कुछ खास आहार शामिल करना बहुत जरूरी है। ये आहार न केवल आंखों की रोशनी को बेहतर बनाएंगे, बल्कि बच्चों के सेहत को भी बढ़ावा देंगे।
गाजर में विटामिन A , बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है ,जो आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता। और यह आंखों की रौशनी को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। आप गाजर को सलाद, सूप, या जूस के रूप में बच्चे को दे सकते हैं।
पालक में Lutein और Zeaxanthin नामक एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये आहार आंखों को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाते हैं और आखों की रौशनी को तेज रखते हैं। बच्चों को पालक के सूप या पराठे बनाकर दे सकते है।
आंवला विटामिन C से भरपूर होता है, जो आंखों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते है। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाता है और बढ़ते उम्र के साथ आखों की घटती रौशनी को भी बरकार रखते है। आप बच्चों को आंवला चबाकर खाने या जूस बनाकर दे सकते हैं।
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह आंखों के सूजन को कम करता है और उन्हें स्वस्थ रखता है। आप बच्चों को अखरोट नॉर्मली खिला सकते हैं या इसे डेसर्ट या फिर शेक बनाकर भी दे सकते हैं।
बच्चों के भोजन में अंडे को शामिल करना उनके आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ाने का एक प्रभावी तरीका है। अंडा में Lutein (ल्युटीन), Zeaxanthin (ज़ेक्सैथीन) और विटामिन A होती है। यह आंखों में होने वाली पिगमेंटोसा और मैकुलर डिजनरेशन जैसी बिमारियों से लड़ने में मदद कर सकती है, जिससे अंधेपन को रोका जाता है। बच्चों को अंडे का आमलेट या उबला हुआ अंडा खाने के लिए दे सकते हैं।
शकरकंद में विटामिन A और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। यह आंखों को स्वस्थ रखने और उनकी रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करता है। शकरकंद को उबालकर या सूप बनाकर बच्चों को दें।
बेरीज में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन C भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आंखों की रौशनी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ये आंखों में होने वाले सूजन को भी कम करते हैं। आप बच्चों को बेरीज सीधे खिला सकते हैं या दूध, दही में मिलाकर दे सकते हैं।