25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP election news: BJP ने पवई से बृजेन्द्र प्रताप सिंह और गुनौर से राजेश वर्मा को बनाया उम्मीदवार, पन्ना सीट हुई होल्ड

MP election news: BJP ने पवई से बृजेन्द्र प्रताप सिंह और गुनौर से राजेश वर्मा को बनाया उम्मीदवार, पन्ना सीट हुई होल्ड

2 min read
Google source verification
MP election 2018 news: pawai gunnaur panna bjp candidate list

MP election 2018 news: pawai gunnaur panna bjp candidate list

पन्ना। 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बाजी मारते हुए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 177 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए है। जिसमें बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाली पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का टिकट दिया गया है। जबकि गुनौर विधायक महेन्द्र सिंह बागरी का टिकट काटकर पूर्व विधायक राजेश वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं पन्ना जिला मुख्यालय की सीट होल्ड कर दी गई है। कयास लगाए जा रहे है कि वर्तमान सरकार में मंत्री व पन्ना विधायक कुसुम महदले की बढ़ती उम्र हो देखते हुए पार्टी हाईकमान ने ऐसा किया है।

गुनौर: वर्मा को मिला परिश्रम का फल
पूर्व विधायक राजेश वर्मा में भाजपा ने गुनौर से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। विधायक रहते वे क्षेत्र में लगातर उपस्थित बनाए रखते हुए कई विकास कार्य किए है। रेल के लिए पन्ना से सतना तक पैदल चले। पूर्व विधायक राजेश वर्मा के पिता गनेशी लाल वर्मा भी विधायक थे। राजेश राजनीति के अलावा पन्ना जिला मुख्यालय में आयुवेदिक दवाओं की फुटकर बिक्री की दुकान मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उन्होंने हायर सेकंडरी स्कूल की शिक्षा आरपी स्कूल से वर्ष 1988 में पूरी की थी। आम नजता से जुड़े रहने का यह भी उनक लिये मजबूत साधन हैं। जब वे बाहर नहीं होते हैं तोआयुर्वेदिक मेडिकल में आसानी से मिल जाते हैं।

पवई: बृजेंद्र चौथी बार चुनाव मैदान में
पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह चौथीबार चुनाव मैदान में हैं। वे प्रदेश शासन में पर्यटन मंत्री के पद पर भी रहे हैं। बीता चुनाव हारने के बाद भी वे पूरे पांच साल क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। जातीय समीकरण पक्ष में बताए जाते हैं। पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह को राजनीति विरासत में ही मिली। उनके पिता उदय प्रताप सिंह भाजपा के तत्कालीन जिला अध्यक्ष रहे हैं। बृजेंद्र वर्तमान में पार्टी के प्रदेश मंत्री हैं। वे क्षेत्र में भी सक्रिय रहते हैं और जन सामान्य के लिये सहज उपलब्ध होते हैं। वे राजनीति के अलावा खेती भी करते हैं। उनके नाम पर कृषि भूमि भी है। जिले की राजनीति के लिये मंत्री बृजेंद्र प्रताप बड़ा नाम है।