पन्ना

कांग्रेस नेत्री को मिली जान से मारने की धमकी, महिला कॉलर बोली- चीथड़े उड़ा दूंगी…

पन्ना जिला कांग्रेस अध्यक्ष शारदा पाठक को जान से मारने की धमकी मिली है। महिला कॉलर ने पोन पर कहा कि, गोली मार कर चीथड़े उड़ा दूंगी, किसी काम के लायक नहीं रहेगी।

पन्नाApr 18, 2023 / 04:10 pm

Faiz

कांग्रेस नेत्री को मिली जान से मारने की धमकी, महिला कॉलर बोली- चीथड़े उड़ा दूंगी…

मध्य प्रदेश के अंतर्गत आने वाले पन्ना जिला कांग्रेस अध्यक्ष शारदा पाठक को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि, रानी पाठ नाम की महिला द्वारा जिला अद्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन पर धमकी मिलने के बाद जिला अध्यक्ष ने धमकी देने वाली महिला के खिलाफ पुलिस में कंप्लेंट दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


आपको बता दें कि, इन दिनों पन्ना जिला में कांग्रेस की नई गठित कार्यकारणी को लेकर गहमा – गहमी का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि, जिस दिन से जम्बो कार्यकारणी का गठन हुआ है उसी दिन से स्थानीय कांग्रेस नेता और जिलाध्यक्ष सुर्खियों में हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शारदा पाठक ने जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता की बेरहमी से पिटाई : अपराधियों ने पहले पीटा, फिर रस्सी से बांधकर घसीटा, वीडियो वायरल


मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को जानकारी देते हुए शारदा पाठक ने बताया कि, एक मोबाइल नंबर से फोन आया, जिसे उस दौराम मैं उठा नहीं सकी। लेकिन, जब उसी फोन नंबर पर मेरी ओर से आज सुबह कॉल किा गया तो सामने से कहा गया कि, मैं रानी पाठक बोल रही हूं। गोली मार कर चीथड़े उड़ा दूंगी, किसी काम के लायक नहीं रहेगी। जिलाध्यक्ष शारदा पाठक ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में हा कि, मैने इसपर सवाल किया कि, मेरी तुमसे क्या बुराई है तो सामने से जान से मारने की धमकी देने वाली महिला ने अश्लील गालियां देते हुए फोन काट दिया। फिलहाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hindi News / Panna / कांग्रेस नेत्री को मिली जान से मारने की धमकी, महिला कॉलर बोली- चीथड़े उड़ा दूंगी…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.