पन्ना

मुंह में नोट दबाकर महिला डांसर की तरफ खिंचे चले गए कांग्रेस विधायक, देखें वीडियो

– कांग्रेस विधायक का अश्लील डांस- महिला नृत्यांगना के साथ थिरकते दिखे MLA- मुंह में नोट दबाकर नाचते हुए आए विधायक- सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल

पन्नाApr 25, 2023 / 03:27 pm

Faiz

मुंह में नोट दबाकर महिला डांसर की तरफ खिंचे चले गए कांग्रेस विधायक, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक शिवदयाल बागरी का वीडियो सामने आया है। सामने आए वीडियो में विधायक शिवदयाल बागरी एक महिला डांसर के साथ जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो के अनुसार, नेता जी की अश्लीलता यहीं तक सीमित नहीं रही, उन्होंने अपने होंठों से महिला डांसर को उसके होंठों के जरिए नोट देते भी दिखाई दिए हैं। हालांकि, अब इस अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

प्रदेश में भाजपा के बाद अब कांग्रेस के विधायक का कारनामा उजागर हुआ है। बताया जा रहा है कि, मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अंतर्गत आने वाली गुनौर विधानसभा क्षेत्र में ही राई नृत्य का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में गुन्नौर विधायक शिवदयाल बागरी को भी आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में नृत्यांगना ताडांस देखकर वो खुद को रोक नहीं पाए और अपने होठों में नोट दबाकर महिला डांसर के साथ डांस करने चल पड़े।

 

यह भी पढ़ें- भीषण हादसा : 5 घरों को तोड़ता हुआ गुजर गया बेलगाम दौड़ता ट्राला, 1 की मौत, 5 की हालत गंभीर


विधायक के डांस का वीडियो जमकर वायरल

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8kdzjm

यहां कांग्रेस विधायक ने न सिर्फ नृत्यांगना का हाथ पकड़कर न सिर्फ जमकर डांस किया, बल्कि जनप्रतिनिधि होते हुए उन्होंने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं। यहां कांग्रेस नेता ने अपने होठों में नोट दबाकर नृत्यांगना के होठों के जरिए उसे नोट दिया, जिसका एक कथित वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें- बाइक सवार को रौंदते हुए सड़क पर पलट गया लोडिंग वाहन, 1 की मौत, 18 से अधिक घायल

Hindi News / Panna / मुंह में नोट दबाकर महिला डांसर की तरफ खिंचे चले गए कांग्रेस विधायक, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.