रैली शहर के सूरजपोल स्थित सिख गुरुद्वारे से रवाना हुई। जो शहर के विभिन्न चौराहों से होती हुई कलक्टर पहुंची। रैली में शामिल सिख समुदाय व विभिन्न संगठनों के लोग हाथों में पाकिस्तान के विरोध में लिखे नारे वाली तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। रैली के आगे एक गंधा भी चल रहा था। जिसकी गर्दन में नारे लिखी तख्ती लटकाई गई थी। रैली के कलक्टर पहुंचने के बाद खालसा सेवा संस्थान के पदाधिकारियों व विभिन्न संगठनों के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके खालसा सेवा संस्थन अध्यक्ष दर्शन तलवार, उपाध्यक्ष तेजासिंह धारिवाल, सचिव भूपेन्द्रसिंह खेड़ा, कोषाध्यक्ष संतोखसिंह बाजवा, लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मेघराज बम्ब, जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर भायल, महामंत्री अरविन्द गुप्ता के साथ कई लोग मौजूद थे।