bell-icon-header
पाली

Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में आएगा ऐसा बदलाव, जानें IMD की लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। न्यूनतम तापमान में थोड़ा बदलाव होने के बावजूद सर्दी से अब धूजणी छूट रही है। प्रदेश के पर्यटन स्थल माउंट आबू में बुधवार को न्यूतनम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पालीDec 14, 2023 / 02:39 pm

Kirti Verma

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। न्यूनतम तापमान में थोड़ा बदलाव होने के बावजूद सर्दी से अब धूजणी छूट रही है। प्रदेश के पर्यटन स्थल माउंट आबू में बुधवार को न्यूतनम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पाली का तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन यहां की फिजाओं में सर्दी का असर कम नहीं हुआ।

माउंट आबू के साथ पाली जिले के अरावली की वादियों वाले क्षेत्र में सुबह के समय कई जगह पर वाहनों की छतों, खुले मैदानों, सोलर प्लेटों, उद्यानों, खेतों में खड़ी फसलों पर ओस की बूंदें जम गई। उधर, कई जगह पर कोहरा छाया रहा। इससे हाइवे व ग्रामीण सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, मौसम विभाग की माने तो तापमान में अभी कोई विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं है। प्रदेश के साथ जिले में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में 16 दिसंबर से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी सर्दी, जानें IMD की ताजा भविष्यवाणी

आसमान साफ रहेगा
मौसम केन्द्र के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मावठ की संभावना नहीं है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 16 दिसम्बर को हिमालय के क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। प्रदेश में ऐसी कोई आशंका नहीं है। हालांकि हिमालय में सर्दी बढ़ने पर प्रदेश में भी सर्दी का अहसास बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में कल से मौसम में बड़ा बदलाव, कई जिलों में होगी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट



संबंधित विषय:

Hindi News / Pali / Weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में आएगा ऐसा बदलाव, जानें IMD की लेटेस्ट अपडेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.