पाली

पाक विस्थापितों को मिली नागरिकता, खुशी से खिले चेहरे

– जिला मजिस्ट्रेट अंशदीप ने 8 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए

पालीJun 27, 2020 / 12:02 pm

Suresh Hemnani

पाक विस्थापितों को मिली नागरिकता, खुशी से खिले चेहरे

पाली। जिला मजिस्ट्रेट अंशदीप में जिला कलक्टर सभागार में 8 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किया। जिले की आठ पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित कर जिला कलक्टर ने सभी को भारतीय नागरिकता के लिए बधाई दी।
उन्होंने बताया कि जिले में 103 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र दिए जाने थे। जिनमें से आठ लोगों को प्रामण पत्र जारी किए गए। शेष 95 लोगों की कार्रवाई पूरी कर शिविर के दौरान आवंटित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर वीरेन्द्रसिंह चौधरी ने कहा कि जिले में 7 साल की पात्रता रखने वाले सभी वैद्य कागजात रखने वालों को प्रमाण पत्र दिए गए हैं।
पावा गांव के इज्जतसिंह पुत्र कमल सिंह, बिठौड़ा कलां के महावीरसिंह सोढा पुत्र स्वरूपसिंह सोढा, फालना निवासी मान कुमारी पत्नी राजवीरसिंह, जस्सू बाई पत्नी युवराज सिंह, पप्पु पुत्र तेजमालसिंह एवं मेमूद बाई पत्नी भगवानसिंह, ढूंढा लाम्बोड़ी के गुलाबसिंह पुत्र अर्जुन सिंह तथा गुड़ा मेहराम निवासी गुलाब बाई पत्नी जसपालसिंह को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Hindi News / Pali / पाक विस्थापितों को मिली नागरिकता, खुशी से खिले चेहरे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.