scriptPatotsav: होली से पहले प्रदेश के इस शहर में किया जाएगा ऐसा | Naupat drums will be played in Bhairunath Temple | Patrika News
पाली

Patotsav: होली से पहले प्रदेश के इस शहर में किया जाएगा ऐसा

भैरूनाथ दरबार में बजेंगे नौपत नगाड़े, गाएंगे फाग के राग, शहर के धानमंडी व जर्दा बाजार में विराजमान भैरूनाथ के मंदिरों में सजावट शुरू।

पालीMar 18, 2024 / 10:42 am

Rajeev

Patotsav: होली से पहले प्रदेश के इस शहर में किया जाएगा ऐसा

जर्दा बाजार में विराजमान भैरूनाथ।

शहर के धानमंडी और जर्दा बाजार में विराजमान भैरूनाथ के दरबार में सजावट शुरू हो गई है। भैरूनाथ मंदिरों के साथ प्रतिमाओं को रंगों आदि से नया रूप दिया जा रहा है। इन दोनों मंदिरों में भैरूनाथ को होली से पहले 20 मार्च को पाट बैठाया जाएगा। उधर, धानमंडी में भैरूनाथ के मंदिर में शाम को ढोल बजाकर आराधना शुरू कर दी है।

होली से पहले धानमंडी में 20 मार्च को धानमंडी को परम्परा के धानमंडी व्यापार संघ की ओर से अनुसार तणी बांधी जाएगी। संघ के दौलाराम पटेल ने बताया कि धणी बांधने के बाद अपराह्न बाद भैरूनाथ दरबार में ठंडाई के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। भैरूनाथ की आरती के साथ शहरवासी फाग के गीत गाएंगे। साथ ही होली की धमचक शुरू हो जाएगी।

जर्दा बाजार में जमेगा रंग


जर्दा बाजार िस्थत भैरूनाथ के मंदिर में 20 मार्च को भैरूनाथ विकास समिति के तत्वावधान में भैरूनाथ का पाटोत्सव मनाया जाएगा। संयोजक सज्जनराज धारोलिया ने बताया कि इसे लेकर मंदिर को आकर्षक सजाया जा रहा है। पाटोत्सव में सुबह 9 बजे से नौपत-नगाड़ों के साथ फाग गीतों का दौर शुरू होगा। जो पूरे दिन चलेगा। मंदिर में अपराह्न चार बजे ठंडाई के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसे लेकर घनश्याम शर्मा, महेश शर्मा, नीतेश धारोलिया शालू काबली, नटवर अरोड़ा ,विपिन शर्मा, राम बाबू, वेनाराम भाटी, मिश्रु सिंह आदि तैयारियों में जुटे हैं।
नौनिहालों को बनाएंगे राजा

मारवाड़-गोडवाड़ में होली पर नौनिहालों के ढूंढोत्सव की परम्परा है। इसके चलते पिछली होली के बाद से जन्म लेने वाले नौनिहालों को राजा की तरह सजाने के लिए लोग शेरवानी, साफा, मोतियों की माला सहित उपहार खरीद रहे है। होली के दिन नौनिहालों को होलिका दहन स्थल पर ढोल की थाप व थाली की झनकार से साथ ले जाकर फेरे लगवाए जाएंगे।

Hindi News / Pali / Patotsav: होली से पहले प्रदेश के इस शहर में किया जाएगा ऐसा

ट्रेंडिंग वीडियो

loader
Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.