पाली

Bar Association Elections 2023: यहां धीरेन्द्र सिंह फिर बने अध्यक्ष, मगराज उपाध्यक्ष

Bar Association Elections 2023 in Pali Rajasthan: अभिभाषक मण्डल के चुनाव में 360 मतदाताओं ने किया मतदान, सचिव पद पर हितेष को एक मत से मिली जीत।

पालीDec 09, 2023 / 11:01 am

Suresh Hemnani

जीत के बाद एक साथ खड़े बार एसोसिएशन के पदाधिकारी।

Bar Association Elections 2023 in Pali Rajasthan: अभिभाषक मण्डल, पाली के चुनाव शुक्रवार को हुए। इसमें 375 में से 360 मतदाताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के चतुष्कोणीय मुकाबले में धीरेन्द्रसिंह राजपुरोहित दुबारा अध्यक्ष चुने गए। विजेता पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी ने शपथ दिलाई।

मुख्य चुनाव अधिकारी भागीरथ सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सुबह आठ बजे मतदान हुआ। मतगणना के बाद विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह राजपुरोहित को 194 मत, मांगीलाल प्रजापत को 30 मत, शंकरलाल गहलोत को 121 मत तथा उपमा रावल को 12 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर धीरेन्द्र सिंह ने 73 मत से विजय प्राप्त की। सहायक चुनाव अधिकारी महिपाल सिंह चारण ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर मगराज सोनी को 225 मत प्राप्त हुए, जबकि गिरधारीराम परमार को 134 मत प्राप्त हुए। सहायक चुनाव अधिकारी जगदीश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सविच पद पर हितेष त्रिवेदी को 178 मत प्राप्त हुए, जबकि जब्बरसिंह हाथलाई को 177 मत प्राप्त हुए। हितेष ने कांटे की टक्कर देते हुए एक मत से विजय प्राप्त की। सहायक चुनाव अधिकारी अर्जुन राठौड ने बताया कि सहसचिव पद पर मानवेन्द्र को 129 मत तथा राजेन्द्र कुमार पटेल को 214 मत प्राप्त हुए।

सहायक नौरतन चौहान व राजूराम हरियाल ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर किशोर कुमावत व पुस्तकालय सचिव के पद पर प्रवीण निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा युवा प्रतिनिधि धीरेन्द्रसिंह राजपुरोहित (ठाकरवास) व सदस्य के रूप में हीरालाल, गजेन्द्र कुमार, महेश सिंह राजपुरोहित, जगदीशसिंह राजपुरोहित को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता भगवानसिंह देवडा (बार संरक्षक) ने मुख्य चुनाव अधिकारी को उनके कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। यहां पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीकृष्णदास, मदनलाल सोनी, हिम्मतसिंह राजपुरोहित, बजरंगलाल बाडमेरा, नन्दकिशोर बंसल, कमलेश दवेरा, सुमेरसिंह राजपुरोहित, पी.एम. जोशी, रेवतसिंह केसरिया, दीपाराम परमार सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।

Hindi News / Pali / Bar Association Elections 2023: यहां धीरेन्द्र सिंह फिर बने अध्यक्ष, मगराज उपाध्यक्ष

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.