भविष्य पर नजर
गांवों में आगामी 30 वर्षों की संभावित जनसंख्या वृद्धि सुविधाओं व विस्तार को ध्यान में रखते हुए भूमि तथा सुविधाएं चरणबद्ध रुप से उपलब्ध करवाई जानी है। आबादी भूमि के विस्तार के लिए भूमि का चिह्नीकरण, गांव की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं में विस्तार के साथ ही कृषि, खनिज, वन संसाधनों के गांव के विकास पर पडऩे वाले प्रभाव को भी ध्यान में रखा जाएगा। खान, औद्योगिक क्षेत्र सघन आबादी क्षेत्र में होने पर भारी वाहनों के लिए बाइपास, पर्यावरण संरक्षण के लिए पार्क व खुली जगह तथा पशुधन के लिए चारागाह भूमि का चयन भी किया जाएगा।

नक्शे में दर्शाएंगे सुविधाएं
मास्टर प्लान में नजरी नक्शे भी तैयार किए जाएंगे। इसमें प्रत्येक ग्राम में वर्ततान में उपलब्ध सुविधाओं को दर्शाया जाएगा। नदी, नालों व आबादी के पास स्थित तालाब, जलाशय, राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र व उसके आस-पास के क्षेत्र में स्थित सिवाय चक भूमि, चारागाह भूमि, वन विभाग की भूमि पहाड़ी, टीले आदि अंकित किए जाएंगे। ग्रामीण विकास विकसित कर इसके आधार पर उपयुक्त पैमाने पर नए नक्शे बनाए जा सकेंगे।

काम शुरू किया
विलेज मास्टर प्लान पर काम शुरू कर दिया है। विकास अधिकारियों को विलेज मास्टर प्लान के बारे में बता दिया गया है। जल्द ही इसके लिए पंचायत समिति स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होंगे।
राजेन्द्र कुमार धोलिया, अधिशासी अभियंता, जिला परिषद पाली