OTT

46 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म को इस OTT पर देखें, कोरोना के बाद रिलीज हुई थी ये मूवी

OTT Adventurous Movies: कोरोना महामारी के बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत ही नहीं दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर राज किया। क्या आप इस फिल्म के बारे में जानते हैं।

Jan 07, 2024 / 04:14 pm

Adarsh Shivam

इस हॉलीवुड फिल्म को भारत में भी नहीं मिला प्यार

OTT Adventurous Movies: कोरोना के बाद से फिल्मी व्यापार में काफी कमी आई थी, लेकिन साल 2022 और 2023 में कुछ बेहतरीन फिल्में आईं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। इनमें बॉलीवुड और साउथ की फिल्में हैं और साथ ही हॉलीवुड मूवीज ने भी बड़ा प्रभाव डाला। आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में चर्चा करेंगे जिसने भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में धूम मचाई। इस फिल्म ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो अब तक किसी ने नहीं तोड़ा है। आइए जानते हैं उस फिल्म के बारे में…
400 करोड़ भारत में किया था कलेक्शन
दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 2022 में आई एक्शन, एडवेंचर और फैंटसी फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ की, जिसने भारत में लगभग 400 करोड़ की कमाई हासिल की। ग्रॉस कमाई 475 करोड़ रहा। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 46000 करोड़ के करीब यह फिल्म बॉक्स पर कमाई की जो कि कोरोना के दौर के बाद ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म को दर्शकों का भारत में ही नहीं दुनियाभर में खूब प्यार मिला।
यह भी पढ़ें

परिवार के साथ देखने वाली ये 8 कॉमेडी फिल्में हो रही रिलीज, हंसते-हंसते निकल जाएंगे आंसू

इस फिल्म को जेम्स कैमरून ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सैम वर्थिंगटन, ज़ोई सलदाना, सिगोरनी वीवर और स्टीफन लैंग ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी जेक सुली के चरित्र के चारों ओर घूमती है, जो चंद्रमा पेंडोरा प्लैनेट पर अपने नए परिवार के साथ रहता है। जब एक पुराना खतरा फिर से उसके सामने आता है, तो जेक को अपने परिवार की रक्षा के लिए नेतिरी और ना’वी जाति की सेना के साथ मिलकर काम करना पड़ता है। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Hindi News / Entertainment / OTT News / 46 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म को इस OTT पर देखें, कोरोना के बाद रिलीज हुई थी ये मूवी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.