bell-icon-header
OTT

Independence Day: 15 अगस्त को OTT पर जरूर देखें ये फिल्में, देशभक्ति का होगा एहसास

OTT Movies for Independence Day 2024: इस स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की फिल्में देखने के लिए ओटीटी पर बहुत कुछ स्पेशल है। आइए जानते हैं।

मुंबईAug 14, 2024 / 08:40 am

Gausiya Bano

ओटीटी मूवीज

OTT Movies for Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति पर बनी फिल्में देखना बहुत लोगों को पसंद होती है। इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें आप आजादी के दिन देखकर देश प्रेम का एहसास महसूस कर सकते हैं। आइए आज हम आपको इस स्वतंत्रता दिवस ओटीटी पर देखने के लिए 5 बेस्ट मूवीज के नाम बताते हैं।

सैम बहादुर

स्वतंत्रता दिवस पर के लिए आप विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसमें सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी हैं। यह फिल्म आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर उपलब्ध होगी।

राजी

अगर आपने अभी तक राजी फिल्म नहीं देखी है तो इस स्वतंत्रता दिवस जरूर देखें। इसमें सहमत खान (आलिया भट्ट) को उसके पिता एक पाकिस्तानी परिवार में शादी करके भेज देते हैं ताकि वह वहां एक गुप्त एजेंट के रूप में रॉ के लिए जानकारी लेकर आए। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

शेरशाह

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर शेरशाह विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। विक्रम बत्रा सैन्य रैंक में आगे बढ़ते हैं और कारगिल संघर्ष के दौरान भारत की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

स्वदेश

फिल्म स्वदेश में नासा के लिए काम करने वाले मोहन की कहानी बताती है। इसमें शाहरुख खान, गायत्री जोशी और किशोरी बल्लाल हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

रंग दे बसंती

आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती स्वतंत्रता दिवस पर देखने के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें सिद्धार्थ और शरमन जोशी भी हैं। इस थ्रिलर- ड्रामा मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Hindi News / Entertainment / OTT News / Independence Day: 15 अगस्त को OTT पर जरूर देखें ये फिल्में, देशभक्ति का होगा एहसास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.