bell-icon-header
OTT

एक कत्ल जिसने हिला दिया पूरे देश को, कातिल कौन? 23 फरवरी को सच आएगा सामने

एक ऐसी कहानी जिसने सभी को हिला के रख दिया। परत दर परत राज खुलते गए। लेकिन असल सच्चाई से पर्दा उठेगा 23 फरवरी को। आइए जानते हैं कि बहन ही बहन की कातिल है या कहानी कुछ और…

Feb 13, 2024 / 12:19 pm

Suvesh Shukla

The Indrani Mukherjee Story: Buried Truth

एक युवती जिसके पास शुरुआत में कुछ भी नहीं था, उसने अपने दम पर सब कुछ खड़ा किया। शानों-शौकत, चकाचौंध, बड़ी-बड़ी गाड़ियां घर और बहुत कुछ। वो आईएनएक्स मीडिया की सीईओ बनती हैं। लेकिन मीडिया में तभी एक खबर आती है जो सभी को चौंका के रख देती है?
दरअसल, मीडिया टाइकून को पुलिस ने उनकी ही बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस केस ने सभी को हैरान कर दिया। आखिर वो मकसद क्या है जो एक बहन ने अपनी ही बहन का इतनी बेरहमी से कत्ल कर दिया?
indrani2.jpg
इस कहानी का हर एक किरदार अपने आप में बहुत ही अनोखा है और हर एक का अपना अलग मकसद है। लेकिन तभी कहानी एक ऐसा मोड़ लेती है कि सभी हिल जाते हैं। जिन दो महिलाओं को अब तक लोग बहन समझ रहे होते हैं उनका रिश्ता कुछ और निकलता है। आखिर इन दोनों महिलाओं का एक दूसरे के साथ क्या रिश्ता था? हर कोई इस उलझी हुई कहानी का सच जानने में लगा है। लेकिन फिर कुछ ऐसा सामने आता है जिसने पूरे देश में हलचल मचा के रख दी।
indrani3.jpg
दरअसल इंद्राणी के वर्तमान पति पीटर के बेटे इंद्राणी की पिछली शादी से हुई बेटी के साथ अफेयर चल रहा था। इंद्राणी का परिवार ही हर पल एक नई कहानी बताने में लगा हुआ है। फिर इंद्राणी से एक सवाल पूछा जाता है- ‘क्या आपने अपनी बेटी की हत्या की’ इस सवाल और अनसुलझी कहानी का सच 23 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर सामने आएगा।
indrani4.jpg
जी हां, हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज ‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ’ जिसका ऑफिशियल ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। दरअसल यह वेब सीरिज एक सच्ची घटना पर आधारित है।
indrani5.jpg
बता दें कि इंद्राणी ने मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी से शादी की थी। 2015 में उन्हें शीना बोरा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद, इंद्राणी को मुंबई की बायकुला जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जैसे-जैसे चौंकाने वाली कहानी सामने आएगी, दर्शकों को अनदेखी पारिवारिक तस्वीरें और परेशान करने वाली कॉल रिकॉर्डिंग के बारे में पता चलेगा, यह प्रत्येक व्यक्ति पर संदेह पैदा करेंगी।

Hindi News / Entertainment / OTT News / एक कत्ल जिसने हिला दिया पूरे देश को, कातिल कौन? 23 फरवरी को सच आएगा सामने

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.