OTT

रतन टाटा का ये था आखिरी वीडियो! सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हालत देख रोने लगे फैंस

Ratan Tata Last Video: रतन टाटा के निधन से पूरा देश सदमे में हैं। अब उनका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबईOct 10, 2024 / 12:35 pm

Priyanka Dagar

Ratan tata last video

Ratan Tata Last Video: बिजनेस टायकून रतन टाटा हम हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने बुधवार 9 अक्टूबर को मुंबई में आखिरी सांस ली। ऐसे में उनका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस पूरे वीडियो में रतन टाटा पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। रतन टाटा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। हाल ही में उन्हें ICU में एडमिट कराया गया था। फिर बुधवार को खबर आई कि रतन टाटा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रतन टाटा के आखिरी वीडियो में उनकी हालत बेहद खराब नजर आ रही हैं। ये वो आखिरी मौका था जब वो पब्लिकली स्पॉट किए गए थे। और उनकी हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो ठीक नहीं है। उम्र का तकाजा साफ नजर आ रहा है। उनसे सही से चला भी नहीं जा रहा है। 

सोशल मीडिया पर छाई रतन टाटा की आखिरी वीडियो (Ratan Tata Last Video)

रतन टाटा जितने सक्सेसफुल बिजनेसमैन थे उतने ही अच्छे एक इंसान थे। अक्सर देखा जाता था कि वह गरीबों की खूब मदद करते थे। वहीं, उन्हें जानवरों से एक अलग ही लगाव था। उन्होंने स्ट्रीट डॉग के लिए कई NGO चलाए। यही वजह है कि उन्हें लोग बहुत पसंद करते थे। वह युवाओं के आइडल माने जाते थे। रतन टाटा के फैंस अब उनकी आखिरी वीडियो को देखकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

रतन टाटा के निधन से टूटी पूर्व प्रेमिका और एक्ट्रेस! पुरानी फोटो शेयर कर लिखा- तुम्हारे जाने से…

वीडियो पर फैंस ने बहाए आंसू तो किसी ने लुटाया प्यार (Ratan Tata Video)

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रतन टाटा एयरपोर्ट से बाहर आते दिख रहे हैं। वह वॉकर की मदद से चलने की कोशिश कर रहे हैं। रतन टाटा के इस अंतिम वीडियो को Pallav Paliwal ने शेयर किया है और लिखा है, ”यह आखिरी बार था जब हमने आपको आखिरी बार देखा था। RIP भारत रतन टाटा सर, भारत के असली रत्न।” वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनके असिस्टेंट शांतनु ने उन्हें पकड़ा हुआ है। उनकी ये हालत देख फैंस और ज्यादा इमोशनल हो गए हैं और अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी लगातार रतन टाटा के निधन पर पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि, पत्रिका इस बात की पुष्टि नहीं करता की ये उनकी आखिरी वीडियो है।

रतन टाटा के लिए फैंस का छलका दर्द (Ratan Tata Passed Away)

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “सर,आपका ये वीडियो देखकर सच में आंखों से पानी आ गया है।” दूसरे ने लिखा, “दुःखद….. विनम्र श्रधांजलि।” तीसरे ने लिखा, “आयरन मैन ऑफ इंडिया” चौथे ने लिखा, “ये हमारे लीजेंड थे जो चले गए।” पांचवें यूजर ने लिखा, “भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “युवाओं की असली प्रेरणा।” 
यह भी पढ़ें

अभिषेक से अनबन की खबरों के बीच फिर वायरल हुआ ऐश्वर्या का बड़ा बयान, बोलीं- हमारा झगड़ा रोज…

Hindi News / Entertainment / OTT News / रतन टाटा का ये था आखिरी वीडियो! सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हालत देख रोने लगे फैंस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.