bell-icon-header
OTT

OTT Movies: रणवीर सिंह की ये 5 मूवीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद, इस वीकेंड जरूर देखें

Ranveer Singh Movies on OTT Platform: रणवीर सिंह का आज (6 जुलाई) बर्थडे है। इस स्पेशल मौके पर आप उनकी बेहतरीन फिल्में देख सकते हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

मुंबईJul 06, 2024 / 12:24 pm

Gausiya Bano

OTT पर देखें रणवीर सिंह की 5 बेहतरीन फिल्में

Ranveer Singh Movies on OTT Platform: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज (6 जुलाई) अपना बर्थडे मना रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। आज रणवीर के बर्थडे पर आइए एक्टर की 5 ऐसी मूवीज की लिस्ट बताते हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। इन मूवीज को आप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करके इसे वीकेंड पर देखकर एंटरटेन हो सकते हैं।

1) गोलियों की रासलीला राम-लीला

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी गोलियों की रासलीला राम-लीला एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण हैं। आप यह फिल्म जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

2) गुंडे

अगर आपको एक्शन थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है तो रणवीर सिंह की गुंडे देख सकते हैं। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

3) दिल धड़कने दो

दिल धड़कने दो एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। यह नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो, दोनों पर मौजूद हैं। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो इस वीकेंड जरूर देखें।

4) बाजीराव मस्तानी

बाजीराव मस्तानी एक ऐतिहासिक रोमांटिक फिल्म है, जिसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है। इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

5) बैंड बाजा बारात

अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की बैंड बाजा बारात एक रोमांटिक फिल्म है। यह फिल्म भी आपको अमेजन प्राइम वीडियो पर मिलेगी, जिसे देखकर आप अपने वीकेंड को एंटरटेनिंग बना सकते हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / OTT News / OTT Movies: रणवीर सिंह की ये 5 मूवीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद, इस वीकेंड जरूर देखें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.