OTT

OTT: मिस्ट्री से लेकर हॉरर तक, ओटीटी पर मौजूद जरूर देखें ये 5 जॉनर की फिल्में-सीरीज, नहीं तो होगा पछतावा

OTT: वीकेंड पर बोर होने से अच्छा है कि कुछ फिल्में या वेब सीरीज (Movies-Series On OTT Platform) ही देख ली जाएं। इसलिए आज हम आपको 5 अलग-अलग जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज बताएंगे, जिन्हें अगर आपने नहीं देखी तो आपको पछतावा होगा।

Mar 17, 2024 / 03:05 pm

Gausiya Bano

OTT पर जरूर देख डालें ये 5 जॉनर वाली फिल्में-सीरीज

OTT: OTT प्लेटफॉर्म पर हर जॉनर की फिल्में मौजूद हैं। एक्शन से लेकर रोमांस, क्राइम और थ्रिलर तक, सब कुछ जो आपका भरपूर एंटरटेनमेंट कर सकती है। आज हम आपको 5 अलग-अलग जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज बताएंगे, जिन्हें अगर आपने नहीं देखी तो आपको पछतावा होगा।


वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राइ’ बोर्डिंग स्कूल में पढ़ रही लड़कियों की कहानी है। इस दौरान वो अपनी लाइफ में नए चैलेंज को कैसे फैस करती हैं, ये देखने लायक है। ड्रामा जॉनर की इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें

OTT Web Series: पार्टनर के साथ संडे को बनाएं स्पेशल, ओटीटी पर आज ही देख डालें रोमांस से भरपूर ये वेब सीरीज




‘आर्ट ऑफ लव’ रोमांस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म है। जिसे आपको जरूर देखनी चाहिए। इसकी स्टोरी आपको बेहद पसंद आएगी। इसे आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।


अगर आपको हॉरर और थ्रिलर वाली फिल्में देखना पसंद है तो ‘ब्रह्मयुगम’ जरूर देखें। इसे आप SonyLIV पर देखकर अपना वीकेंड एंटरटेनिंग बना सकते हैं।


फिल्म ‘मैं अटल हूं’ भारत के 3 बार पीएम रहे अटल बिहारी वाजपेयी के लाइफ के बारे में है। इस बायोपिक में आपको उनके पॉलिटिक्स संघर्षों के बारे में पता चलेगा। अगर आपकी पॉलिटिक्स में रूचि है तो इसे जरूर देखें। इसमें पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), पीयूष मिश्रा और पायल नायर लीड रोल में हैं। इसे आप ZEE5 में देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें

सिद्धू मूसेवाला की मां ने ‘बेटे’ को दिया जन्म, पिता ने जूनियर सिद्धू को गोद में लेकर काटा केक, देखें फोटो




अगर आपको खेल में रुचि है तो ये फिल्म आपके लिए है। रजनीकांत (Rajnikanth) की ‘लाल सलाम’ में युवा क्रिकेटरों को गलत तरीके से निकाल दिया जाता है, इसके बाद वो नई चुनौतियों का सामना करते और अपने सपनों को पूरा करने के लिए जी जान लगा देते हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।

Hindi News / Entertainment / OTT News / OTT: मिस्ट्री से लेकर हॉरर तक, ओटीटी पर मौजूद जरूर देखें ये 5 जॉनर की फिल्में-सीरीज, नहीं तो होगा पछतावा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.