
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मनीषा रानी के बीमार होने की सूचना सामने आई है। ट्विटर पर कई यूजर्स ने मनीषा के जल्दी ठीक होने के पोस्ट डाले हैं। हांलाकि अभी कोई अधिकाधिक सूचना नहीं मिली है कि असल में मामला क्या है।
सोशल मीडिया पर तेजी से की जा रही पोस्ट्स के हवाले से सूचना मिली है कि मनीषा रानी की तबियत ठीक नहीं है। आपको बता दें कि बिग बॉस OTT 2 की सेकंड रनर अप रहीं मनीषा रानी की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। जैसे ही सोशल मीडिया पर यह खबर आती है कि मनीषा बीमार हैं, वैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ‘GET WELL SOON MANISHA’ तेजी से ट्रेंड करने लगता है।
ज्यादा काम की वजह से बिगड़ी तबियत
खुद को मनीषा का भाई बताने वाले एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल में एडमिट हुई मनीषा की स्टोरी लगते हुए ‘माय वर्ल्ड’ लिखा है। मीडिया सूत्रों की मानें तो लगातार ज्यादा काम करने की वजह से मनीषा की तबियत बिगड़ गई है।
आपको बता दें कि टिक-टॉक और इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने के बाद अब मुंगेर की बेटी मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी 2 में पहुंचीं थीं। मनीषा मुंगेर शहर के शादीपुर की रहने वाली हैं। इनके पिता मनोज कुमार चंडी पेशे से ट्रांसपोर्ट कूरियर संचालक हैं और मां हाउसवाइफ हैं। मनीषा चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं।
Updated on:
27 Jan 2024 10:06 pm
Published on:
27 Jan 2024 09:15 pm
बड़ी खबरें
View AllOTT
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
