bell-icon-header
OTT

OTT पर देखें इस साल की सबसे बेहतरीन हाई रेटेड टॉप 10 फिल्में और वेब सीरीज, IMDb ने जारी की रिपोर्ट

IMDb Top 10 Movies And Web Series: आज हर दूसरे दिन एक फिल्म या वेब सीरीज रिलीज होते रहती है, लेकिन कुछ ऐसी फिल्में आती हैं, जो दर्शकों को पसंद आती हैं और उनके दिलों में जगह बनाती है।

Dec 03, 2023 / 10:11 am

Adarsh Shivam

ये हैं इस साल की टॉप 10 फिल्में और वेब सीरीज

IMDb Top 10 Movies And Web Series: साल 2023 ने बहुत सी फिल्में रिलीज हुई, जिसे लोग आने वाले वर्षों में याद रखेंगे। साल के अंत होने से पहले हाल ही में मूवी डेटाबेस वेबसाइट IMDb ने अपने पेज सर्च मापदंड के आधार पर साल 2023 की शीर्ष टॉप 10 की सूची जारी की है। इन तीन सूचियों में एक सूची उन टॉप 10 फिल्मों की है, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दूसरी सूची में वे फिल्में हैं, जो सीधे OTT पर दस्त दी। IMDb ने इस साल की टॉप 10 वेब सीरीजों की भी सूची जारी की है। अब आप इन्हें देखें कि आपसे कौन सी फिल्में या वेब सीरीज छूट रहा है। जिसे साल के बाकी बचे दिनों में देख सकते हैं।
थिएटर में रिलीज हुई टॉप 10 फिल्में
1. जवान (नेटफ्लिक्स), 2. पठान (अमेजन प्राइम वीडियो), 3. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (अमेजन), 4. लियो (नेटफ्लिक्स), 5. ओएमजी 2 (नेटफ्लिक्स), 6. जेलर (अमेजन), 7. गदर 2 (जी5), 8. द केरल स्टोरी (ओटीटी पर नहीं), 9. तू झूठी मैं मक्कार (नेटफ्लिक्स), 10. भोला (अमेजन)

OTT पर रिलीज हुई टॉप 10 फिल्में
1. लस्ट स्टोरीज 2 (नेटफ्लिक्स), 2. जाने जान (नेटफ्लिक्स), 3. मिशन मजनू (नेटफ्लिक्स), 4. बवाल (अमेजन), 5. चोर निकल के भागा (नेटफ्लिक्स), 6. ब्लडी डैडी (जियो सिनेमा), 7. सिर्फ एक बंदा काफी है (जी5), 8. गैसलाइट (डिज्नी हॉटस्टार), 9. कटहल (नेटफ्लिक्स), 10. मिसेज अंडरकवर (जी5)

OTT पर रिलीज हुई टॉप 10 वेब सीरीज
1. फर्जी (अमेजन), 2. गन्स एंड गुलाब्स (नेटफ्लिक्स), 3. द नाइट मैनेजर (डिज्नी हॉटस्टार), 4. कोहरा (नेटफ्लिक्स), 5. असुर 2 (जियो सिनेमा), 6. राणा नायडू (नेटफ्लिक्स) 7. दहाड़ (अमेजन), 8. सास, बहू और फ्लेमिंगो (डिज्नी हॉटस्टार), 9. स्कूप (नेटफ्लिक्स) 10. जुबली (अमेजन)

Hindi News / Entertainment / OTT News / OTT पर देखें इस साल की सबसे बेहतरीन हाई रेटेड टॉप 10 फिल्में और वेब सीरीज, IMDb ने जारी की रिपोर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.