OTT

Bigg Boss OTT 2 finale: एल्विश यादव की विरोध में आई मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान को किया सपोर्ट

Bigg Boss OTT 2 finale: फिनाले से एक दिन पहले अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच कांटे की टक्कर है। लेकिन मनीषा रानी ने कुछ ऐसा जवाब दिया है। जिसे सुनकर एल्विश यादव के फैंस नाराज हो सकते हैं।

Aug 14, 2023 / 11:17 pm

Adarsh Shivam

एल्विश यादव और मनीषा रानी

Bigg Boss OTT 2 finale: चर्चित सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 का फिनाले थोड़ी देर में शुरू होने जा रहा है। इस शो को थोड़ी देर में अपना विनर मिल जाएगा। इस सीजन के 5 फाइनलिस्ट की रेस में अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव हैं। मनीषा रानी शो बिग बॉस से बाहर हो गई हैं।
अब काटें की टक्कर अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच देखने के लिए मिल रही है। घर से बाहर आने के बाद सलमान खान ने मनीषा रानी से पूछा की आप दोनों में किसे सपोर्ट करती हैं। इसके बाद मनीषा रानी ने कुछ ऐसा जवाब दिया। जिसे सुनकर एल्विश यादव के फैंस नाराज हो सकते हैं।
मनीषा ने एल्विश के लिए कही ये बात
मनीषा रानी ने कहा, दोनों मेरा दोस्त है। लेकिन एल्विश यादव मनचला लड़का है। अभिषेक मल्हान मेरा सोलमेट है। अभिषेक शुरू से इस सीजन में अच्छा खेला है। मैं उसे शुरू से देखती आ रही हूं। इसलिए मैं चाहती एल्विश यादव नहीं बल्कि अभिषेक मल्हान इस शो को जीते।”
अब ऐसा माना जा रहा है कि अभिषेक या एल्विश में से कोई एक बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी उठाएगा। अब देखना यह है कि इस सीजन का विनर और रनर अप कौन बनता है। इससे पहले ये जान लीजिए विनर को कितना प्राइज मनी मिलेगा।
फिनाले में कितना प्राइज मनी
शो के विनर को ट्रॉफी के साथ-साथ प्राइज मनी भी मिलेगा और रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रॉफी के साथ विनर को 25 लाख रुपये भी मिलेंगे। वैसे तो शो के मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई अपडेट नहीं है, लेकिन कई बार कंटेस्टेंट्स को इस बारे में डिस्कस करते हुए देखा गया है और उनके मुंह से सिर्फ 25 लाख ही निकले हैं।

Hindi News / Entertainment / OTT News / Bigg Boss OTT 2 finale: एल्विश यादव की विरोध में आई मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान को किया सपोर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.