OTT

Bigg Boss OTT 2: फाइनल बीच में छोड़ने वाले के लिए रखा गया पैसों से भरा बैग, जानिए इसके अंदर है कितनी रकम

Bigg Boss OTT 2 Finale: शो के विनर को 25 लाख रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। साथ ही एक ट्रॉफी मिलेगी।

Aug 14, 2023 / 06:24 pm

Rizwan Pundeer

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: 17 जून को शुरू हुआ बिग बॉस ओटीटी 2 सोमवार शाम खत्म जाएगा। पूजा भट्ट, एल्विश यादव, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और अभिषेक मल्हान में से विजेता चुना जाएगा। शाम को फाइनल के लिए गेम होगा, जिसमें कई ट्विस्ट होंगे। शो में बचे 5 कंटेस्टेंट को फाइनल के दौरान गेम छोड़कर जाने का भी मौका मिलेगा। एक पैसों से भरा बैग भी कंटेस्टेंट के सामने होगा। इसमें 10 लाख रुपए होंगे। इस बैग को लेकर 5 फाइनलिस्ट में में से कोई भी गेम छोड़कर बाहर जा सकता है।
एल्विश हो सकते हैं विनर
बिग बॉस ओटीटी के इस सीजन में एल्विश यादव सबसे आगे माने जा रहे हैं। कई पोल में उनको बढ़त मिली है। वहीं अभिषेक मल्हान को रनरअप माना जा रहा है। बिहार से आने वाली मनीषा रानी या फिर एक्ट्रेस पूजा भट्ट तीसरे नंबर पर रह सकती हैं। बेबिका धुर्वे सबसे कमजोर फाइनलिस्ट हैं।
यह भी पढ़ें

Jawan का नया गाना ‘चलेया’ रिलीज, नयनतारा के साथ रोमांस करते दिखे शाहरुख, 4 दिन पहले 2 बच्चों की मां कहते हुए…



Hindi News / Entertainment / OTT News / Bigg Boss OTT 2: फाइनल बीच में छोड़ने वाले के लिए रखा गया पैसों से भरा बैग, जानिए इसके अंदर है कितनी रकम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.